रांची: 3 फरवरी को झारखंड के रामगढ़ में होने वाला नीतीश जोहार कार्यक्रम स्थगित हो गया है। आगे यह कार्यक्रम कब होगा इसकी जानकारी दो से तीन दिनों में दी जाएगी। वही झारखंड के वरिष्ठ नेता मधुकर सिंह, जदयू ‘नीतीश जोहर’ कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, जो भी फैसला लेंगे वह बिहार के 14 करोड़ और झारखंड के 3.15 करोड़ जनता व देशहित और पार्टी के लिए सर्वोपरि है।













