रांची :झारखंड कोहरे, ठंड और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त19 जनवरी की सुबह से घना कोहरा छाया रहेगा. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 19 जनवरी की सुबह से घना कोहरा छाया रहेगा. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है.
हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 20 जनवरी के बाद से ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. जबकि 21 जनवरी तक सुबह व रात में कोहरा देखने को मिलेगा. 22 जनवरी को मौसम धीरे-धीरे साफ होगा. हालांकि, ठंडी हवा चलने से शीतलहरी की स्थिति बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे व ठंड से बचने की अपील की है.
झारखंड के प्रमुख जिलों की स्थिति
जिला—अधिकतम तापमान—न्यूनतम तापमान—वर्षा
रांची—20.2—14.5—00
जमशेदपुर—17.9—15.0—01.0
मेदिनीनगर—16.4—12.5—00
बोकारो—22.1—14.5—11.4
चाईबासा—23.8—13.2—18.1
देवघर—19.3—11.8—00
हजारीबाग—16.5—11.7—0.5
जामताड़ा—17.1—12.9-3.5
किरिबूरू—16.9—00—10.0
धनबाद—17.6—10.5—6.5
खूंटी—21.2—15.5—5.0
गिरिडीह—18.2—12.9—0.5
सिमडेगा—21.9—16.4—54.4













