रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट कोहरे के कारण विमान के रफ्तार पर असर इंडिगो की रांची-गोवा सीधी विमान सेवा 17 जनवरी से बंद कर दी गयी. यह सेवा दो फरवरी से फिर से शुरू होगी. विमान संख्या 6ई 6932 रांची-गोवा शाम 4.50 बजे उड़ेगी और गोवा शाम 7.30 बजे पहुंचेगी. वहीं, विमान संख्या 6ई- 6931 दोपहर 2.00 बजे उड़ेगी और रांची शाम 4.15 बजे पहुंचेगी. इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि विमान की उपलब्धता के कारण एक बार फिर से रांची से गोवा के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है. हालांकि, विमान संख्या और समय सरणी में बदलाव किया गया है. वर्तमान में 6ई 2323/2054 गोवा-रांची-गोवा विमान सेवा बंद की गयी है. उक्त विमान गोवा से शाम 5.40 बजे रांची आता था और रांची से गोवा के लिए शाम 6.10 बजे उड़ान भरता था. 6E -5043 09:20 समय 10:45 रांची से नई दिल्ली के लिए 1 घंटे लेट ,08:30 समय 12:15 विमान बेंगलुरु मार्ग परिवर्तन ,6E15335 9:20 समय 10:45 मुंबई 1 घंटे देरी से विमान उड़ेगी .













