रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस झामुमो,राजद छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीप्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत एवम अभिनंदन किया।
मरांडी ने कहा कि आज इंडी एलायंस को जनता नकार चुकी है। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। चारो तरफ लूट मची है।खान,खनिज,बालू पत्थर,कोयला ,जमीन की लूट हो रही। बिचौलिए दलाल सत्ता के संरक्षण में फल फूल रहे हैं। ईडी की कारवाई से मुख्यमंत्री भागे फिर रहे। अब तो वे कैबिनेट से ऐसे फैसले ले रहे जैसे झारखंड को कोई अलग देश हो जहां भारत की संसद से पारित कानून लागू नही। वैसे पदाधिकारियों पर भी निशाना साधा जो कैबिनेट केलिए ऐसे प्रस्ताव तैयार करते हैं जो संविधान का विरोधी हो।भागने,डराने से कानून नही डरता है। भ्रष्ट लोगो को कानून के हाथों आना ही पड़ेगा। राज्य के भ्रष्ट मुख्यमंत्री की जगह अब होटवार जेल में ही है।वहीं वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। झामुमो बिकाऊ पार्टी है जिसने राज्य के आंदोलन को बेचा। इसे राज्य की जनता से कुछ भी लेना देना नही।झामुमो,कांग्रेस ,राजद को केवल परिवार और पैसे की चिंता रहती है।













