रांची :बिहार में जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार्टर प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर, कानूनी सलाह लेने गए हैं सीएम . मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर जाने की वजह से राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है .जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री को ईडी ने 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच में पेश होने के कहा था, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए है . मुख्यमंत्री के चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाया जा रहे है . बताया ये जा रहा है कि वो किसी निजी काम की वजह से दिल्ली गए है . इससे पहले मुख्यमंत्री शाम को राजभवन गए थे और राज्यपाल से मुलाकात की थी .मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन में हुए ‘बिटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में शामिल हुए थें .गोड्डा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर ट्वीट कर राजनीतिक सर गर्मी में तेज झारखंड राज्य जहां ग़रीबों को रोटी कपड़ा और मकान की लड़ाई भाजपा वर्तमान सरकार से कर रही है । वहाँ का मुख्यमंत्री अभी 9 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे हैं । पिछले 4 घंटे से खड़ा यह विमान मुख्यमंत्री हेमंत जी को नगरे नगरे द्वारे द्वारे वकील के यहाँ/ दिल्ली दरबार में @dir_ed से बचाने का उपाय खोज रहे हैं । लेकिन @SupriyJMM को यह बताना चाहिए कि जनता को ईडी की झूठी फ़्लाइट की सूचना जो गुमराह करने के लिए था,आज की यह फ़्लाइट ग़रीबों के पैसों से क्यों? जानकारी के लिए कल रविवार है और सभी कार्यालय बंद है?
झारखंड राज्य जहां ग़रीबों को रोटी कपड़ा और मकान की लड़ाई भाजपा वर्तमान सरकार से कर रही है । वहाँ का मुख्यमंत्री अभी 9 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे हैं । पिछले 4 घंटे से खड़ा यह विमान मुख्यमंत्री हेमंत जी को नगरे नगरे द्वारे द्वारे वकील के यहाँ/ दिल्ली दरबार…
— Dr Nishikant Dubey(Modi Ka Parivar) (@nishikant_dubey) January 27, 2024













