रांची : झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार रात दिल्ली चले गए .मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर जाने की वजह से राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है .जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री को ईडी ने 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच में पेश होने के कहा था, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए है . मुख्यमंत्री के चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाया जा रहे है . बताया ये जा रहा है कि वो किसी निजी काम की वजह से दिल्ली गए है .इससे पहले मुख्यमंत्री शाम को राजभवन गए थे और राज्यपाल से मुलाकात की थी . मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन में हुए ‘बिटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में शामिल हुए थे .
75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन राज्यपाल श्री @CPRGuv की उपस्थिति हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM भी शामिल हुए। pic.twitter.com/ivNcrluRKU
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 27, 2024
इस बीच बीजेपी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर झारखंड की राजनीति और गर्म कर दी उन्होंने कहा कि झारखंड के महाधिवक्ता ने वीर शिबू सोरेन जी के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को सचमुच देश के सामने भ्रष्टाचारी साबित करने का प्रण/सुपाडी ले लिया है @dir_ed का 29 से 31 के बीच बुलाना और मुख्यमंत्री जी का दिल्ली में दर दर ठोकर खाने के लिए रवाना होना मुझे पीड़ा देता है । जॉंच एजेंसी का सामना करिए,भगौड़ा घोषित नहीं होइए।
झारखंड के महाधिवक्ता ने वीर शिबू सोरेन जी के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को सचमुच देश के सामने भ्रष्टाचारी साबित करने का प्रण/सुपाडी ले लिया है @dir_ed का 29 से 31 के बीच बुलाना और मुख्यमंत्री जी का दिल्ली में दर दर ठोकर खाने के लिए रवाना होना मुझे पीड़ा देता है । जॉंच…
— Dr Nishikant Dubey(Modi Ka Parivar) (@nishikant_dubey) January 27, 2024













