राँची:अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
अरगोड़ा चौक से नया सराय रिंग रोड (वाया पुंदाग )तक प्रस्तावित फोर लेन सड़क निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अरगोड़ा चौक से नया सराय (रिंग रोड) तक लगभग 6.175 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।इस परियोजना के तहत पुल-पुलिया सहित सड़क का निर्माण किया जाएगा.सड़क निर्माण के लिए अरगोड़ा अंचल अंतर्गत मौजा टुंडुल की विभिन्न खाता एवं प्लाट की लगभग ढाई से तीन एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा इस संबंध में प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई है।अधिसूचना में संबंधित रैयतों के नाम, खाता संख्या, प्लाट संख्या और अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के क्षेत्रफल का विस्तृत विवरण भी प्रकाशित किया गया है।प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।यदि किसी रैयत को भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई आपत्ति या दावा है तो वह अधिसूचना जारी होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,राँची के कार्यालय में अपना पक्ष प्रस्तुत
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !
रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...












