रांची (Ranchi): राजधानी रांची में मुहर्रम का जुलूस अलग- अलग क्षेत्रों से निकाला गया। मेन रोड, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, फिरायालाल, अरगोड़ा सहित कई इलाकों से ताजिया का जुलूस निकाला गया है। जुलूस के दौरान जगह-जगह पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। कई स्थानों में कड़ी सुरक्षा के बीच हैरतअंगेज कारनामे दिखाए गए। एहतियातन जुलूस के गुजरने वाले सभी इलाकों के बिजली भी काट दी गयी है, ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके।
*सुरक्षा के भी किए गए पुख्ता इंतजाम*
वही मुहर्रम के 10वें दिन राजधानी रांची में शिया समुदाय के द्वारा मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें शिया समुदाय के लोग अपने आप को लहूलुहान कर मातम मना रहे है। जुलूस में काफी संख्या में शिया समुदाय की पुरुष और महिलाएं शामिल है। वहीं दूसरी तरफ ढोल और ताशा के साथ लाठी-डंडों और तलवारों से करतब दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग देखे गए। साथ ही साथ मोहर्रम जुलूस में झांकी का भी आयोजन किया गया। मौके पर लॉ ऑर्डर का जायजा ले रहे एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक मोहर्रम जुलूस के सुरक्षा की तैयारियों की जानकारी मीडिया को दी। वही मातमी नारों के साथ निकले जुलूस की सुरक्षा में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी तैनात थे। जुलूस में आकर्षक ताजिया भी बनाया गया है। झारखंड विधानसभा के प्रारूप के साथ- साथ चंद्रयान-3 के प्रारूप भी शामिल हैं।