बुंडू : रांची-टाटा मार्ग 33 के डामरी मोड़ पर दो बाइक सवारों के बीच हुए टकराव से घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल युवक की पहचान बुंडू थाना टोली निवासी, 21 वर्षीय नेहाल महतो के रूप में हुई है. जिसे इलाज के लिए फ़ौरन अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू में भर्ती करवाया गया था, तथा बेहतर इलाज के लिए उसके रांची के रिम्स में भेज दिया गया है. जबकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. युवक की मौत घटना के दौरान ही हो गई थी, दोनों युवक रोड क्रोस कर रहे थे इसी क्रम में दोनों बाइक एक दूसरे से टकरा गए. जिसके बाद एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दूसरा गभीर रूप से घायल हो गया.













