रांची: देश आज अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस पर आज अलग अलग राजनीति दलों के प्रदेश और केंद्रीय कार्यालय में पार्टी प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया. राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में समन्वय समिति के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने तिरंगा फहराया गया .
प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन प्रत्येक वर्ष झंडोतलन किया जाता है इस कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर जिला प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं.