रांची :झारखंड रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग होम के सौजन्य से गुरुवार को Curesta Clinic की शुरुआत की गई ।
इस क्लिनिक के माध्यम से शहर में पहली बार विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
Curesta Hospital के निदेशक डॉ संजय कुमार ने बताया की क्लिनिक में मरीजों को ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाएँ एक ही स्थान पर प्राप्त होंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।
क्यूरेस्टा क्लिनिक के शुरू होने से रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा तथा उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनुभा विद्यार्थी, सावन शिवेश, डॉ. रमेश दास, डॉ अनुज कुमार, डॉ चंदन, डॉ सोनी, डॉ ओम प्रकाश, डॉ रितु राशि, डॉ आशीष पाल, डॉ भरत, डॉ सुनीता, डॉ स्वीटी, सौरभ, इश्तियाक, अमित कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के...












