Saturday, December 13, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के राज्यपाल ने बहरागोड़ा में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न !

झारखंड के राज्यपाल ने बहरागोड़ा में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न !

विद्यार्थियों को किया सम्मानित, कहा– “युवा प्रतिभाएँ राष्ट्र की असली पूंजी हैं” .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in झारखंड, पूर्वी सिंहभूम, पॉलिटिक्स, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के राज्यपाल ने बहरागोड़ा में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह  संपन्न !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम)- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में आशीर्वाद संस्था द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह–2025’ में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है, जहाँ की प्रतिभाओं ने शिक्षा, कला और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश-विदेश में झारखंड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह परिश्रम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों का उत्सव है।

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा पीढ़ी होती है। जब विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, शिक्षक समाज निर्माण में योगदान देते हैं और नागरिक जनसेवा में योगदान देते हैं, तो यही हमारे राष्ट्र की सच्ची नींव बनाते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि यह समाज को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में प्राथमिकता दें तथा अपने ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में करें।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराना भी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्थानीय समस्याओं के समाधान निकालें, विशेषकर अपने क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के समाधान हेतु। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में उच्च शिक्षा के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, परंतु प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता उच्च शिक्षा की मजबूत नींव बनाती है और सशक्त आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि “देश का भविष्य स्कूली शिक्षा की मज़बूती पर निर्भर है।”

ये भीपढ़िये

रातु रोड फ्लाईओवर पर लगा भीषण जाम !

बिहार मुख्यमंत्री ने द्वितिय चरण हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

झारखंड एसीबी ने बड़ी कार्रवाई चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के रांची स्थित घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की !

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगे तीनों बस टर्मिनल !

उक्त अवसर पर राज्यपाल द्वारा छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त्त बहरागोड़ा में स्थित विभिन्न विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने वहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में भोजन ग्रहण किया और संवाद किया। राज्यपाल को छात्र/छात्राएं अपने साथ सहज भाव से भोजन पर देख अत्यंत हर्षित थे। राज्यपाल के इस व्यवहार ने वहाँ उपस्थित सभी के हृदय को स्पर्श किया और अनेक लोगों ने उन्हें स्नेहपूर्वक ‘पीपुल्स गवर्नर’ की संज्ञा दी।

लोक सभा सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बहरागोड़ा प्रारंभ से ही शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक रहा है। आज यह क्षेत्र एक शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्यपाल महोदय की उपस्थिति को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्पद बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय उच्च शिक्षा के विकास हेतु सदैव चिंतित रहते हैं और इसमें सुधार हेतु प्रयास कर रहे हैं। उच्च शिक्षा के विकास हेतु उनकी प्रतिबद्धता सर्वविदित है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, शिक्षक, अभिभावक, समाजसेवी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Tags: #Governor #at 'Pratibha Samman #Samaroh-2025'# in Baharagora .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे  औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

by firstreport desk2
4 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के...

रांची पुलिस बल को मिलेगी नई ताकत !

रांची पुलिस बल को मिलेगी नई ताकत !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :रांची जिला पुलिस बल में कार्यरत 12 सब-इंस्पेक्टर को अब इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति से पहले अनिवार्य प्रशिक्षण के...

अध्यक्ष झारखंड विधानसभा  रबीन्द्रनाथ महतो  से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :आज झारखण्ड विधान-सभा में सत्र के अंतराल के क्रम में अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के...

उपमुख्यमंत्री चौधरी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिए कठोर निर्देश !

उपमुख्यमंत्री चौधरी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिए कठोर निर्देश !

by firstreport desk2
5 days ago
0

पटना :बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने कहा-राज्य में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 33 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 33 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन अध्यक्षता में  कैबिनेट के बैठक में 33 प्रस्ताव पर लगी मुहर , कैबिनेट...

जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न !

जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न, अभिषेक जैन बने टीम 2026 के अध्यक्ष, सचिव साकेत अग्रवाल जेसीआई रांची की टीम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न !

    जेसीआई रांची का चुनाव संपन्न !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • IAS के इंटरव्यू की तैयारी हेतु NACS में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बिहार में श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर लगभग एकड़ में किया जाएगा भव्य निर्माण !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में आज पेश होगा द्वितीय अनुपुरक बजट !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

बेघर लोगों के लिए एक अस्थायी आश्रय गृह शुरू किया है !

बेघर लोगों के लिए एक अस्थायी आश्रय गृह शुरू किया है !

December 9, 2025
साढ़े ग्यारह लाख का गाँजा बरामद !

साढ़े ग्यारह लाख का गाँजा बरामद !

December 9, 2025
झारखंड में ठंड की एंट्री !

झारखंड में ठंड की एंट्री !

December 9, 2025
बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए  मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का आभार जुनैद अनवर  !

बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का आभार जुनैद अनवर !

December 9, 2025
रातु रोड फ्लाईओवर पर लगा भीषण जाम !

रातु रोड फ्लाईओवर पर लगा भीषण जाम !

December 9, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.