Thursday, April 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

747 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ और नई ब्लड पॉलिसी—स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा प्लान .

firstreport desk2 by firstreport desk2
23 hours ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज अंजनी चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया !

सात लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई !

योगी सरकार में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान !

रांची: (नामकुम) स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में बुधवार को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही सभी पंचायतों में ‘हेल्थ कॉटेज’ स्थापित करने जा रही है, जहां इलाज के साथ-साथ स्वास्थ्य के अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यशाला में राज्यभर के सिविल सर्जन, ई-संजीवनी टेलीमानस के प्रतिनिधि सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री, राजमहल के सांसद विजय हांसदा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा द्वारा ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन की प्रोटोकॉल गाइडलाइंस का अनावरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 डॉक्टरों एवं 12 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (CHO) को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि कोविड जैसे कठिन समय में जब लोग एक-दूसरे से दूर हो रहे थे, उस समय ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन ने लोगों को जोड़ा। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के साथ उनका व्यवहार सहज, सरल और संवेदनशील होना चाहिए, ताकि मरीज अपनी समस्या खुलकर साझा कर सकें।
उन्होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में अत्याधुनिक और एआई आधारित तकनीकों को शामिल कर व्यापक सुधार लाया जाएगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सिविल सर्जनों से निर्भीक होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए मरीजों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में हम सभी बिना किसी भेदभाव के सेवा करने की शपथ लेते हैं। चिकित्सा सेवा का क्षेत्र है, जहां मानवता सर्वोपरि होनी चाहिए।
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही एक सशक्त मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां अच्छे कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नई नीति लागू की जाएगी। इसके तहत एजेंसी के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया जाएगा तथा आम जनता की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।
राज्य में ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ के माध्यम से लोगों को दवाएं सुलभ कराई जाएंगी। यहां दवाओं के उपयोग, साइड इफेक्ट और सेवन विधि की जानकारी भी सरल भाषा में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में 747 अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने की प्रक्रिया जारी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्वास्थ्य संस्थान का कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसका उद्देश्य किसी को भयभीत करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार लाना है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन भ्रम और गलत इलाज से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने बेहतर कार्य कर रहे डॉक्टरों से अन्य चिकित्सकों को प्रेरणा लेने की अपील की, ताकि दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
कार्यक्रम में सीएपीएचसी (आम) के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकेश मिश्रा ने विषय प्रवेश कराया तथा विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए।

Tags: '#Health Cottages' #will be established# in all the Panchayats# of the state# Dr. Irfan Ansari .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है।...

केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

by firstreport desk2
22 hours ago
0

रांची : प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने आज प्रेसवार्ता कर राशि खर्च करने में झारखंड सरकार को पूरी पारदर्शिता...

सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा की भाषा बोलना कांग्रेस के डीएनए में…आदित्य साहू !

सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा की भाषा बोलना कांग्रेस के डीएनए में…आदित्य साहू !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े के उस बयान...

सीसीएल की स्वास्थ्य सेवाएँ बनीं जनविश्वास का सशक्त आधार !

सीसीएल की स्वास्थ्य सेवाएँ बनीं जनविश्वास का सशक्त आधार !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक, समावेशी एवं जनोन्मुखी पहल...

बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर “सत्ता के लिए सांप्रदायिक हिंसा की भाषा...

झारखंड सीएम दिवंगत जे० एन० सिंह जी के संस्कार भोज में सम्मिलित हुए !

झारखंड सीएम दिवंगत जे० एन० सिंह जी के संस्कार भोज में सम्मिलित हुए !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज दिवंगत जे. एन. सिंह जी (राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    194 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड रेलवे डीजल चोरी मामले का खुलासा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 9, 2026
टेंडर घोटाला मामला !

टेंडर घोटाला मामला !

April 9, 2026
9 अप्रैल (गुरुवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना !

9 अप्रैल (गुरुवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना !

April 9, 2026
ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद !

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद !

April 9, 2026
झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

April 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.