Friday, March 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्य के हर प्रखंड और हर पंचायत में बनेगा मत्स्य पालन !

राज्य के हर प्रखंड और हर पंचायत में बनेगा मत्स्य पालन !

राज्य में अगले 5 साल में एक हेक्टेयर में 10 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन लक्ष्य .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्य के हर प्रखंड और हर पंचायत में बनेगा मत्स्य पालन !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :
झारखंड में सरकार की सोच हर प्रखंड _ हर पंचायत में मत्स्य पालन के लिए मॉडल तालाब का निर्माण करना है . इतना ही नहीं राज्य भर के सभी डैम में केज कल्चर पद्धति के जरिए मत्स्य पालन किया जाएगा . विभाग का उद्देश्य नीली क्रांति की दौड़ में आंध्र प्रदेश से आगे निकलना है . इसके लिए अगले 5 साल में एक हेक्टेयर में 10 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है . वर्तमान में एक हेक्टेयर में 3 मीट्रिक टन ही मछली का उत्पादन हो रहा है . रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में राज्य का पहला झारखंड मत्स्य महोत्सव का उदघाटन करते हुए कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ये बात कही . झारखंड मत्स्य महोत्सव में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है . आज 75 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के बीच 2 _ 2 लाख रुपए की अनुदान राशि का वितरण किया गया . समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि मददगार साबित होगी . उन्होंने कहा कि विभाग मत्स्य पालन से जुड़े किसानों की समस्या और चुनौती का समाधान करते हुए , उन्हें आर्थिक रूप से सबल बनाना चाहती है . इसके लिए राज्य में तालाबों की संख्या बढ़ानी होगी . खास कर राज्य में विलुप्त हो रहे तालाब को पुनर्जीवित करना होगा . इसके लिए राज्य भर के DC ऐसे तालाबों की सूची उपलब्ध कराएंगे . मत्स्य पालन को संगठित क्षेत्र का रूप देते हुए इसे आगे बढ़ाने की दिशा में विभाग कार्य योजना तैयार करेगा . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में मछली के सीड और फीड पर बहुत काम करने की जरूरत है .उन्होंने कहा कि राज्य में 80 के करीब फिश फॉर्म है जिसे मछली बीज के रूप में विकसित किया जा सकता है . फिश फॉर्म का संचालन पीपीपी मोड पर भी किया जा सकता है . हमारे पास राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विजन भी है और इच्छा शक्ति भी . मंत्री ने कहा कि NFDB के सहयोग से राज्य के करीब 350 मत्स्य पालकों को बेहतर प्रशिक्षण के हैदराबाद भेजा जाएगा . जबकि विभाग के अधिकारी मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई तकनीक की जानकारी शिफा संस्थान के माध्यम से लेंगे . उन्होंने कहा कि आज ब्लॉक चेन तकनीक की शुरुआत की गई है . इस तकनीक के माध्यम से बीज के वितरण से लेकर मत्स्य पालन से जुड़ी हर जानकारी मत्स्य पालक बहुत आसानी से ग्रहण कर सकते है . इस तकनीक से विभाग को भी लाभुक को ट्रेस करने में मदद मिलेगा . पारंपरिक विधि के साथ _ साथ आज जरूरत आधुनिक तकनीक को अपनाने की है . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में 1 लाख 70 हजार किसानों का बीमा कराया गया है पर अब तक मात्र 2 किसानों को मुआवजा का भुगतान हो सका है . मत्स्य पालकों को बीमा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है . ताकि विकट समय में इसका लाभ लिया जा सके . इसके साथ ही मुआवजा के लिए दावे की प्रक्रिया को भी सरल बनाने की आवश्यकता है .उन्होंने कहा कि कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं की समुचित जानकारी के लिए न्यूज लेटर जारी किया गया है . इस न्यूज लेटर के माध्यम से गांव _ घर के लोग आसानी से योजनाओं की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे . वही किसानों की सफलता पर किताब का विमोचन भी किया गया है . मत्स्य महोत्सव को संबोधित करते हुए कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि ये पहला मौका है जब इस तरह का मत्स्य महोत्सव हो रहा है . मछली पालन से जुड़े किसान कैसे आत्म निर्भर बने विभाग इस पर काम कर रहा है . उन्होंने कहा कि बाजार में बड़ी मछलियों के साथ _ साथ छोटी मछलियों की भी काफी मांग है . इस पर विभाग को काम करने की जरूरत है .

 

विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी ने कहा कि विभाग ने नई शुरुआत की है . किसानों को मत्स्य पालन के लिए सही तरीके से गाइड करने के लिए जरूरी है . राज्य में साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है . किसानों के फीडबैक के आधार पर भविष्य की कार्य योजना तैयार की जाएगी . मत्स्य महोत्सव को संबोधित करते हुए NFDB हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ बी के बेहरा ने कहा कि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की काफी ऊर्जावान है और वो मत्स्य पालन के क्षेत्र में राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की सोच रखती है . उन्होंने कहा कि ब्लॉक चेन तकनीक से मत्स्य पालन से जुड़े हर एक व्यक्ति को जोड़ने की जरूरत है , चाहे वो किसान हो या पदाधिकारी . किसानों को आज कई तरह की जानकारी का अभाव है . मत्स्य पालकों का 5 लाख की बीमा से लेकर उन्हें ऋण तक की सुविधा सरकार के द्वारा दी जाती है . उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ से लेकर 50 करोड़ या 100 करोड़ रुपए तक भी दिया जा रहा है . बस इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया को समझने की जरूरत है . KCC लोन को भी 3 लाख रुपए बढ़ा कर 5 लाख तक कर दिया गया है . झारखंड के मत्स्य पालकों के लिए हैदराबाद में अलग _ अलग समूह बना कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा . इससे उन्हें मत्स्य पालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की जानकारी होगी .

ये भीपढ़िये

शिविर में 157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया !

झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

 

झारखंड मत्स्य महोत्सव में अनुकम्पा के आधार पर निम्नवर्गीय लिपिक पद पर श्रेया को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया . इस मौके पर 75 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के बीच डेढ़ करोड़ की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई . मत्स्य पालन के विकास के लिए ब्लॉक चेन तकनीक का शुभारंभ किया गया . वहीं मत्स्य कृषकों की सफलता की कहानी पुस्तक का विमोचन किया गया . समेति के द्वारा तैयार योजनाओं से संबंधित न्यूज लेटर का विमोचन भी मंत्री ने किया . इस न्यूज लेटर में कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से संबंधित योजनाओं का विस्तृत जानकारी उपलब्ध है . मत्स्य महोत्सव में कुल 24 स्टॉल लगाया गए थे . जिसमें मछली की अलग _ अलग तरह की प्रजातियों की प्रदर्शनी लगी थी . इस मौके पर विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी ,
विशेष सचिव नयन तारा करकेटा , विशेष सचिव प्रदीप हजारी , मत्स्य निदेशक डॉ एच एन द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे

Tags: #Fisheries will be# developed# in every block #and every panchayat #of the state .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

रांची :आज अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के कार्यालय कक्ष...

आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की !

आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
5 hours ago
0

रांची : कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं...

बीआइटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026 !का समापन

बीआइटी मेसरा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026 !का समापन

by firstreport desk2
5 hours ago
0

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में आर एंड डी भवन में आयोजित दो दिवसीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026 का सफलतापूर्वक...

एक चलती बिचाली (पराली) लदी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई !

एक चलती बिचाली (पराली) लदी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई !

by firstreport desk2
6 hours ago
0

धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के समीप बीती रात एक चलती बिचाली (पराली)...

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली

by firstreport desk2
6 hours ago
0

रांची :झारखंड विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय रांची में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया...

झारखंडके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की !

झारखंडके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की !

by First Report Live (Bureau)
24 hours ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त  सफलतापूर्वक संपन्न !

    सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • हेमंत सोरेन, हिंदू देवी देवता,पर्व त्योहारों का कर रहे अपमान:आदित्य साहू !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • IAS राजीव रंजन का 24 घंटे के लिए परिवहन आयुक्त बनने के पीछे कौन सा खेल? : अजय साह !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

March 20, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 20, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

March 20, 2026
बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत गया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत गया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

March 20, 2026
जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पर भाजपा का प्रहार कांग्रेस की कठपुतली बनी हेमंत सरकार !

जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पर भाजपा का प्रहार कांग्रेस की कठपुतली बनी हेमंत सरकार !

March 20, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.