रांची :झारखंड में मिलेट मिशन से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर है . 12 दिसंबर यानि कल शुक्रवार को मोटे अनाज की खेती से जुड़े राज्य के करीब 35 हजार किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से 15 . 6 करोड़ रुपए की राशि भुगतान होने जा रही है . ये राशि 52 हजार एकड़ में किसानों के द्वारा किए जा रहे मोटे अनाज की खेती के एवज में प्रोत्साहन राशि है . विभाग ने मिलेट मिशन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मोटे अनाज की खेती पर प्रति एकड़ 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का प्रावधान किया है . मिलेट मिशन का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना , खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना , पौष्टिक आहार के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है . हम सिर्फ कहते नहीं , बल्कि करके दिखाते है .
झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !
राँची :झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम...











