रांची : झारखंड में होने वाले महिला एशियन चैंपियंस ट्राफी के उद्घाटन समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आमंत्रित किया गया। जिसमें झारखंड के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, खेल निदेशक सुशांत गौरव एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की।
मौसम का बदलाव बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दबाव के कारण होने वाला है। यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ रहा है इस टकराव के कारण बारिश के संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार संथाल परगना और कोल्हान के इलाकों में बारिश होगी। 23 अक्टूबर को बारिश मौसम का मिजाज बदलेगा और 24 अक्टूबर को किसी किसी क्षेत्र में बारिश होगी। रात में 2 से 3 डिग्री तापमान में वृद्धि रहेगा जबकि दिन में एक से दो डिग्री की कमी आएगी।