रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री PM-ABHIM कार्यक्रम अंतर्गत झारखण्ड में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजना का ऑनलाइन उद्घाटन किया। ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन रिम्स के शैक्षणिक भवन में किया गया था इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य के देवघर जिले में तीन सी.एच.सी. सारठ, पी.एच.सी. सोनाराई थारही, पी.एच.सी. मारगो मुण्डा का भी उद्घाटन किया।आधारशिला परियोजनाओं के तहत दो बी.एस.सी. नर्सिंग महाविद्यालयों का उद्घाटन – दुमका फूलो-झानो मेडिकल काॅलेज दीघी एवं कोडरमा मेडिकल काॅलेज झूमरी तिलैया में किया गया।
आधारशिला परियोजनाओं के तहत सी.सी.बी. – 50 बिस्तरों का सी.सी.बी. गढ़वा सदर अस्पताल में, 100 बिस्तरों का सी.सी.बी. गिरीडीह सदर अस्पताल में, 50 बिस्तरों का सी.सी.बी. रांची सदर अस्पताल में,़ 50 बिस्तरों का सी.सी.बी. हेतु पाकुड सदर अस्पताल में उद्घाटन किया गया। बन्ना गुप्ता मंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड ने राज्य के हित में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया l उन्होंने कहा कि हमें तत्परता के साथ कार्यों को करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है l उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान रिम्स के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने जिस तरह अपनी सेवा दी उसकी कितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है और भविष्य में भी यहां सुविधाएं बेहतर की जाएगी और खासकर गरीब मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाएगा l डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, और सभी को उनसे आशाएं भी बहुत होती हैं lइस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल, विधायक सीपी सिंह, श्री कुमार राहुल आईटीएस निदेशक चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार , श्री अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग , झारखंड, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार, निदेशक प्रमुख डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह विद्यानन्द शर्मा पंकज, अपर अभियान निदेशक एनएचएम झारखंड तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे l











