पलामू : पलामू के चैनपुर थाना के पिंडारा गाँव के एक युवक की मृत्यु झोपड़ी के गिरने से हो गई. घटना रात्रि की है जब सब सो रहे थे. जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय विजय कुमार चौधरी चारपाई पर सोया हुआ था, अचानक झोपड़ी गिर गई. जिसके कारण विजय के शरीर और सीने में गहरी चोट लगी. विजय कुमार चौधरी की मृत्यु हो गई जबकि उसके पिता मुनी चौधरी को हल्की चोट आई है.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...












