पलामू जिले के सतबरवा थाना अंतर्गत कसियाडीह में नेशनल हाइवे 75 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह सड़क हादसा बस एवं ट्रक में भीषण टक्कर होने के कारण हुई है. हादसे में ट्रक ड्राइवर पुष्पेंद्र कुमार जो उत्तर प्रदेश के रहनेवाला था उसकी मौत हो गई है. वहीं इस दुर्घटना में 12 से 15 लोगो के करीब लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिसमे बस ड्राइवर शशि पांडेय एवं एक यात्री की हालत काफी गंभीर है। दुर्घटना के बाद यात्री बस का ड्राइवर काफी देर तक फंसा रहा था. वही सभी जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पलामू में अत्यधिक ठंड पड़ रही है और धुंध भी काफी अधिक है. धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई है. सतबरवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जख्मी को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और सभी जख्मी को अस्पताल पहुंचाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है. जख्मी सभी यात्री पलामू के रहने वाले हैं और वे रांची जा रहे थे. एक यात्री का पैर कट के पूरी तरह से अलग हो गया है. पलामू से बड़ी संख्या में प्रतिदिन अहले सुबह बस रांची जाती है. जिस इलाके में यह दुर्घटना हुई है वहां तीखा मोड़ है और विजिबिलिटी काफी कम है. आमने-सामने टक्कर, एक कि मौत 12 से 15 लोग हुए घायल।*