पलामू : पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। जिले में युद्ध स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाई जा रही है तथा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्डधारी अपने-अपने क्षेत्र के मुखिया, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, स्वास्थ्य एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक से संपर्क करें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उपरोक्त सभी व्यक्तियों को आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया है। उपायुक्त ने जिले के सामाजिक संगठन से जुड़े व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों,राजीनीतिक दल के नेताओं और युवाओं से भी सभी राशन कार्डधारियों का राशन कार्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव ? सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से खाली हुई सीट पर सस्पेंस
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव? जानें क्या बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार !...












