झारखण्ड : संकल्प यात्रा के दूसरे दिन राजमहल सीट को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार कहा इसके साथ ही उनका कहना है कि कांग्रेस, जेएमएम और राजद सभी दलों ने मिलकर झारखंड को खोखला बना दिया हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा हेमंत सोरेन बरहेट से विधायक हैं लेकिन यहाँ की स्थिति काफी बुरी है, मोदी जी ने कोविड के दौरान आमजनता के लिए भेजे जा रहे अनाज और पैसों का भी बंटवारा हो रहा है तथा जनता को इससे वंचित भी रहना पड़ रहा है l भेजे जा रहे अनाज चोरी हो रहे है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं क्योंकि कमीशन मुख्यमंत्री तक जाता है। पत्थर, बालू, कोयला, लोहा सब दलालों और बिचौलिया द्वारा बेचे जा रहे हैं लेकिन आदिवासियों को लीज नहीं दिया l उन्होंने झारखंड में विकास कार्य करने , गरीबी, अशिक्षा, विस्थापन को दूर करने और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने, भाजपा सरकार के नेतृत्व में बनी प्रदेश में विकास के कार्य तेज़ी से आगे बढ़ने, प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म करने वालों पर करवाई का संकल्प लेना है साथ ही भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा ग़रीबों की चिंता करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री को 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने से अधूरे सपने पूरे होंगे l
लोकतंत्र में परिवारवाद को हटाना है :
भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए परिवारवाद पार्टियों को समाप्त करना होगा, उन्होंने कहा कि क़ानून का पालन करवाने वाले पुलिसकर्मियों को हेमंत सोरेन ने दलाली, वसूली में लगा रखा है तथा झारखंड में भ्रष्टाचारी ही सत्ता में बैठे हुए हैं जिन्हें उखाड़ कर फेंकना है l
बाहर से बसने वालों पर होगी कार्रवाई :
भाजपा की सरकार बनी तो बांग्लादेशियों बाहर से बसने वालों पर कार्रवाई होगी l उन्हें चुन चुन कर बाहर किया जाएगा तथा जिन लोगों ने बसाने का कार्य किया है उन्हें जेल भेजा जाएगा। सभा में विधायक अनंत ओझा,जिला अध्यक्ष राम दरस यादव सहित हजारों लोग शामिल हुए।












