मांडर :
मांडर के नगड़ा पंचायत स्थित कनभिट्ठा गांव निवासी आर्मी जवान छोटन उरांव का आकस्मिक निधन ट्रेनिंग के दौरान बेंगलुरु में हो गया . शहीद छोटन उरांव बरेली में पदस्थापित थे . वर्तमान में वो AC सेंटर बेंगलुरु में कोर्स करने के लिए गए हुए थे . 7 मार्च को अचानक ट्रेनिंग के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका निधन हो गया . निधन की खबर मिलने के बाद से गांव में हर तरफ शोक व्याप्त था . रविवार को शहीद छोटन उरांव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया . हर किसी की आँखें नम थी . शहीद छोटन उरांव की पत्नी का रो _ रो कर बुरा हाल था . शहीद छोटन उरांव अभी कुछ माह पहले ही पिता बनने का शुभ समाचार मिला था . वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए . शहीद छोटन उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की , पूर्व मंत्री मंत्री बंधु तिर्की सहित बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे थे . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शहीद परिवार का ढांढस बांधा . इस मौके पर आर्मी के जवानों के द्वारा शहीद छोटन उरांव को अंतिम सलामी दी गई .
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












