राँची : जिले के कई इलाकों में आज शुक्रवार को बिजली सुधार योजना और मेंटेनेंस कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, आरडीएसएस के तहत 33 केवी कांके लाइन की मरम्मत के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे ब्लॉक चौक, बोड़ैया, कांके बाजार टांड़, सुकुरहुटू, बुकरू, होचर सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे बिजली नहीं रहेगी।
वहीं, कोकर डिवीजन अंतर्गत सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के आसपास, चुटिया, साईं कॉलोनी और केतारी बागान रोड नंबर-13 में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
डोरंडा डिवीजन में तार बदलने के कार्य के कारण अलग-अलग समय स्लॉट में शुक्ला कॉलोनी, बंधु नगर और गांधी नगर में भी बिजली कटौती होगी। इसके अलावा उद्धव बाबू लेन और ऑर्किड हॉस्पिटल के आसपास भी पूरे दिन बिजली बाधित रहने की संभावना है।













