रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में सोनाहातू प्रखंड के हेसाडीह पंचायत के पापरीदा, सौडीह तथा जिन्तू पंचायत के मकमशिला, हिटजारा में मानव वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु नालसा योजना-2025 के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी कविता खाती, एलएडीसी सहायक अनुप कुमार, स्वीकृति विनाया, पीएलवी भुप्रताप महतो, सुभाश चंद्र महतो, भोलानाथ महतो कपिलदेव केशरी प्रसाद, आशीक राज माहतो, दिलखुश महतो, संजय भोक्ता, रूप नारायण मुंडा, आरती देवी, सोनामनी देवी, रूकमिनी देवी, मुक्तेश्वर पाहन इंदूबाला देवी व अन्य उपस्थित थे।
एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव, जिसके नतीजे लोगों, जंगली जानवरों या दोनों के लिए बुरे होते हैं, जैसे इंसान की मौत, चोट, या प्रॉपर्टी/फसल का नुकसान-भारत में एक बड़ा मुद्दा बन गया है, हाल के सालों में ऐसी हज़ारों घटनाएँ रिपोर्ट की गई हैं। ऐसे टकरावों से न सिर्फ़ दुखद इंसानी मौतें और आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि बदले में जंगली जानवरों को भी नुकसान होता है, जिससे बचाव की कोशिशें कमज़ोर होती हैं।
डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती ने कहा कि आम तौर पर हाथी, बाघ, तेंदुआ, जंगली सूअर, पक्षी, हिरण वगैरह शामिल होते हैं, और यह अक्सर जंगलों या जंगली जानवरों के रहने की जगहों से सटे इलाकों में होता है। इसके शिकार अक्सर कमज़ोर ग्रामीण या आदिवासी समुदायों से होते हैं और ऐसी घटनाओं के नतीजे में अचानक “कमज़ोर ज़रूरत“ का सामना करते हैं। इस कमज़ोरी को पहचानते हुए, लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटीज़ एक्ट, 1987 डीएलएसए एक्ट का सेक्शन 12 (ई) आपदा से प्रभावित लोगों को मुफ़्त कानूनी मदद के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में शामिल करता है।
मौके पर एलएडीसी सहायक ने अनुप कुमार एवं स्वीकृति विनाया ने भी उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि प्रभावित व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से सम्पर्क कर सकते है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा टीम के द्वारा माननीय नालसा द्वारा संचालित योजना संवाद-2025 पर भी फोकस किया गया। एलएडसी टीम के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को उक्त योजना से मिलनेवाली लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। डालसा टीम व पीएलवी के द्वारा आगामी 14 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय अदालत की भी जानकारी दी गयी।
यह जानकारी डालसा सचिव राकेश रौशन ने दी।
17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !
रांची :झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए सदर अस्पताल, रांची के न्यूरोसर्जरी विभाग ने...












