मांडर : झारखंड मांडर प्रखंड के ग्राम जाहेर ढौठाटोली गांव में रविवार को बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मांडर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के युवा अध्यक्ष शमसुल शेख द्वारा किया गया।बताया जाता है कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को दी। इसके बाद उन्होंने इसके लिए पहल किया और गांव में 63 केवी का नया बिजली ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। युवा अध्यक्ष उन्होंने कहा कि मंत्री को समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं। मंत्री समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली हमारे जीवन की मूल आवश्यकता बन चुकी है। इसके बिना जीना बहुत कठिन है। पहले के जमाने में लोग अंधेरे में रहते थे लेकिन आज बिजली की वजह से हमको अंधेरे में भी उजाला देखने का मौका मिलता है। इसी मौके पर असफाक अंसारी,सालीस अंसारी, शमीम अंसारी,सजाद अंसारी,आसिक अंसारी, रोहित उरांव, एनामुल अंसारी,नौसाद अंसारी, यासीन अंसारी,मोख्तार अंसारी और बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित रहे।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












