रांची: लालू प्रसाद यादव जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चेशायर होम, रांची में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव जी ने किया।
इस अवसर पर चेशायर होम में रह रहे बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें नाश्ता और पढ़ाई की सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देना था।
रंजन यादव ने कहा कि “राजद परिवार हमेशा समाज के वंचित वर्गों के साथ खड़ा है। हमारे नेता लालू जी ने जो मार्ग दिखाया है, हम उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं – जहां समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक और सम्मान मिले।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज, विजय राम, विक्की यादव, क्षितिज मिश्रा, गुलशन खातून, प्रवीण कुमार, डी.के. सिंह एवं सुधीर कुमार** सहित कई अन्य समाजसेवियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रह
कार्यक्रम का समापन बच्चों की शुभकामनाओं एवं जयकारों के साथ हुआ।
सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !
रांची :रांची विमेंस कॉलेज, रांची में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय...











