Saturday, October 18, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिए !

कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिए !

राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय महान स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर एवं पीताम्बर के नाम पर स्थापित है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 weeks ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
कुलाधिपति  संतोष कुमार गंगवार दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिए !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

दशम फॉल में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश !

सांसद ने पार्टी में सक्रियता ,मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर !

बीआईटी मेसरा के 35वें दीक्षांत समारोह !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड आदिवासी सरना विकास समिति शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की !

रांची : राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार आज पलामू स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह उपाधि केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि आपके सपनों, संघर्ष और जिम्मेदारियों का प्रतीक है। आप सभी को केवल अपने कैरियर तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए संकल्पित होना है।”
राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय महान स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर एवं पीताम्बर के नाम पर स्थापित है, उन्होंने इन वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन सबको साहस, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहें।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को नियमित कक्षाएँ संचालित करने, समय पर परीक्षा आयोजित करने और विद्यार्थियों को बिना विलम्ब डिग्री प्रदान की बात कही। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का विलम्ब केवल विद्यार्थियों ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों और पूरे समाज को प्रभावित करता है। विश्वविद्यालयों को हर हाल में अकादमिक कैलेण्डर का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट निदेश है कि विद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा राज्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभी बहुत पीछे है। राज्य के बाहर के विद्यार्थी यहाँ नामांकन तो नहीं ही लेते हैं,साथ ही ये भी देखने को मिलता है कि यहाँ के अनेक विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए बाहर पलायन करते हैं। इस स्थिति को बदलना अत्यंत आवश्यक है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प की ओर अग्रसर है और इसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदृष्टि से बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बना रही है।
राज्यपाल ने इस तथ्य का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या छात्रों की अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल रही है, जो महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत की सशक्त झलक प्रस्तुत करती है।
राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान ही सबसे बड़ी पूँजी है और इसी पूँजी से राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जा सकता है। शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्वच्छ, सुन्दर और अच्छा माहौल की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और प्रतिभा का उपयोग समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करें।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड के युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएँगे।
इससे पूर्व माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपतिमहोदय ने विश्वविद्यालय परिसर में महर्षि विश्वामित्र केन्द्रीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया।

Tags: #Chancellor Santosh Kumar Gangwar# wished the students# convocation ceremony.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राज्य में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक….बाबूलाल मरांडी  !

राज्य में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मरांडी...

राज्य में अवैध खनन जोरों पर -बाबूलाल मरांडी !

राज्य में अवैध खनन जोरों पर -बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में सत्ता के संरक्षण में बढ़ते अवैध खनन, मजदूरों...

थाना प्रभारियों का तबादला !

थाना प्रभारियों का तबादला !

by firstreport desk2
4 days ago
0

मांडर :रांची झारखंड पुलिस विभाग में फेरबदल के तहत दो महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है।...

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ !

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ !

by firstreport desk2
4 days ago
0

धनबाद : पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है। मुठभेड़ की...

कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक !

कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची :कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक...

झारखंड में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है !

झारखंड में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है !

by firstreport desk2
6 days ago
0

झारखंड में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद राज्य...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड से दो दिन में विदा लेगा मानसून !

    झारखंड से दो दिन में विदा लेगा मानसून !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल के पिता स्व० विपिन बिहारी पटेल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में आयोजित होगा सम्मान समारोह !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 25,000 पीडीएस डीलरों को 4 जी ई-पॉस मशीनें दी जाएंगी !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • रिम्स के इंटर्न डॉक्टर अभिषेक माइकल खलखो की पानी में डूबने से मौत हो गई !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

बालू का अवैध खनन जारी !

October 18, 2025
SSP ने तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित !

SSP ने तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित !

October 18, 2025
इलाज के अभाव में अब किसी भी गरीब की नहीं जाएगी जान : डॉ. इरफान अंसारी !

इलाज के अभाव में अब किसी भी गरीब की नहीं जाएगी जान : डॉ. इरफान अंसारी !

October 18, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर झारखंड पुलिस की बड़ी तैयारी !

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर झारखंड पुलिस की बड़ी तैयारी !

October 18, 2025
विश्व खाद्य दिवस पर “मिलेट फेस्ट 2025” का भव्य आयोजन !

विश्व खाद्य दिवस पर “मिलेट फेस्ट 2025” का भव्य आयोजन !

October 16, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.