रांची :झारखंड रांची रेलवे स्टेशन पर हुए एक साहसिक जीवन-रक्षक कार्य के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची एवं क्राइम ब्रांच रांची के अधिकारियों एवं स्टाफ को सी. पी. सिंह (विधायक, रांची) द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि रांची रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश में रेलवे के OHE तार के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गया था। इस गंभीर स्थिति में आरपीएफ पोस्ट रांची तथा आरपीएफ क्राइम ब्रांच रांची के अधिकारियों एवं स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बचाया और उसे तत्काल उपचार हेतु भेजा, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए रांची के विधायक सी. पी. सिंह द्वारा निम्नलिखित अधिकारियों एवं स्टाफ को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया — एसआई सूरज पांडे, रंजीत कुमार, कमल दास, staff आर. एस. प्रधान, एस. के. झा, कुमार रंजीत, अभय कुमार, अशोक के. आर. दास, के. के. महतो, संजय कुशवाहा (क्राइम ब्रांच, रांची), छोटे कुमार सिंह (क्राइम ब्रांच, रांची)
विधायक सी. पी. सिंह ने सभी आरपीएफ कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य से रेलवे सुरक्षा बल की छवि समाज में और मजबूत होती है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














