रांची :केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रात्रि में रातू ड स्थित एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। साथ में रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने NHl के अधिकारियों से इसे जल्द पूर्ण करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान NHI के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सेठ ने अधिकारियों से कहा इसे जल्द से जल्द पूरा करें ताकि जून के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के द्वारा इसका भव्य उद्घाटन किया जा सके। NHI के अधिकारियों ने बताया नॉइस बैरियर नीचे ग्रिलिंग एवं पौधा रोपण का कार्य बाकी है l
मौके पर रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !
रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़...












