रांची : रांची में स्थित पहाड़ी मंदिर के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ताला तोड़ा गया, जिसके बाद सांसद संजय सेठ ने उनके इस कृत्य की निंदा की तथा कांग्रेस मुगल शासन के पद चिन्ह पर चल रही है। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसके आदेश पर ताला तोड़ा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किसने अधिकार दिया, अगर ताला खुलवाना ही था तो यह मजिस्ट्रेट के देखरेख में ताला खुलवाया जाना चाहिए था। यह सनातन धर्म का अपमान है और कांग्रेस की गुंडागर्दी है जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहाड़ी मंदिर में करोड़ों लोगों की आस्था है। जहाँ कांग्रेस, बाबा के करोड़ भक्तों का अपमान कर रही है जो उचित नहीं है। तमिलनाडु में सनातनियों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है और सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को छोड़कर तुगलक की फरमान पर उत्तर आई है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस को झारखंड में हेमंत सोरेन के देखरेख वाली सरकार सनातनियों पर चोट कर रही है, सनातनी परंपरा को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर सरकार अब नहीं संभली तो आने वाले समय में सनातनी अवश्य जवाब देंगे।