रांची :किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करना होगा उत्पाद – शिल्पी नेहा तिर्की
सिद्धको फेड के द्वारा लघु वनोत्पादों के संग्रहण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर रांची के पलाश सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया . इस मौके पर वनोपज को बढ़ावा देने , उसके मूल्य निर्धारण और बेहतर बाजार के साथ किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्वेश्य से तीन महत्वपूर्ण MOU किया गया . जिसमें सिद्धको फेड के साथ ICAR NISA का ब्रूड बैंक को लेकर MOU , सिद्धको फेड के साथ झासको लैंप और लखीश्वरी लाह उद्योग का MOU और सिद्धको फेड के साथ वाइल्ड हार्वेस्ट वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ MOU शामिल है .
इस कार्यशाला का संदेश सहकार से समृद्धि रहा .
कृषि मंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य के किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप अपना उत्पाद तैयार करने की जरूरत है . सरकार इसके लिए किसानों को पूर्ण सहयोग करने के लिए हर कदम पर तैयार है . वनोपज को बढ़ावा देने और उसका सही मूल्य किसानों को दिलाने की सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है . उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का 29 प्रतिशत भूमि वन से आच्छादित है . ऐसे में वन भूमि को संजो कर रखना हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है . ये धन की तरह है . इसके लिए दीर्घकालिक सोच के साथ कदम बढ़ाना होगा . मंत्री ने कहा कि राज्य में वनोपज पर एक बड़ी आबादी आश्रित है . सरकार इसे बेहतर तरीके आगे बढ़ाने की कार्य योजना बनाने में जुटी है . लोगों की सोच है कि सिर्फ उद्योग से ही विकास या रोजगार संभव है , लेकिन ये सच नहीं है . आज कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता जैसे विभाग से जुड़कर लोग बड़ा मुनाफा कमा रहे है . मत्स्य पालन में झारखंड ने ऊंची छलांग लगाई है . राज्य में 4 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है . दुग्ध उत्पादन का आंकड़ा भी प्रति दिन 3 लाख लीटर तक पहुंच गया है . सिद्धको फेड की पहल पर टरबीबा फाउंडेशन ने राज्य के किसानों से 47 रुपए की दर पर करंज की खरीद की है . ये एक बड़ी सफलता है . मडुआ की खेती 20 हजार हेक्टेयर से बढ़ कर 1 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है . मंत्री ने कहा कि ये झारखंड का असल बदलाव है जिसे समझने की जरूरत है . वनोपज को आर्थिक रूप से जोड़कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा सकता है . कार्यशाला में मुख्य रूप से पीसीसीएफ रांची संजीव कुमार सिंह , ICAR निसा के निदेशक डॉ अभिजीत कर , सिद्धको फेड के सी ई ओ शशि रंजन , DFO गिरिडीह मनीष तिवारी , ISB के कामिनी सिंह , राकेश कुमार , प्रकाश कुमार , अभिनव मिश्रा , नाबार्ड के DGM, सोसाइटी के MD और राज्य भर से आए किसान मौजूद रहें
बीआईटी मेसरा में 2026–28 सत्र के लिए एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ !
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी मेसरा) ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए अपने परिसर आधारित एमबीए तथा ऑनलाइन एमबीए...












