Saturday, March 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक !

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक !

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समिति द्वारा पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :आज श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान (एसकेआईपीकेए) सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी। संजय सेठ सांसद, रांची लोकसभा क्षेत्र- सह-रक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार-सह-अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद, लोहरदगा सुखदेव भगत, सांसद खूंटी कालीचरण मुण्डा, विधायक हटिया नवीन जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री, डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन पर समिति द्वारा चर्चा की गयी। पीपीटी केे माध्यम से उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा समिति को जिले में विभिन्न योजनाओं जैसे- मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, अमृत सरोवर, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम, समाज कल्याण, नेशनल हेल्थ मिशन, स्वच्छ भारत मिशन/जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, एवं अन्य योजनाओं की जिला में कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी।

ये भीपढ़िये

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

समिति द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। रातू में योजना के तहत सड़क निर्माण में विलंब की समीक्षा कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराने का निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिया गया।

नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम अंतर्गत पेंशन योजना की समीक्षा दौरान समिति को संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया इंदिया गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत पेंशनधारियों को दिसंबर तक पेंशन दिया जा चुका है। अन्य योजनाओं में आवंटन अनुसार राशि खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। मा अध्यक्ष द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा से सरकार आपके द्वार में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली गयी। एडीएसएस द्वारा बताया गया कि नियमानुसार आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। सांसद सुखदेव भगत द्वारा वैसे पेंशनधारी जिनके खाते में लगातार राशि जा रही है परन्तु निकासी नहीं हो रही है, इस पर भी ध्यान केन्द्रित कराया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही की बात कही गयी।

बैठक के दौरान समिति को एमपीएलएडीएस अंतर्गत सभी माननीय सांसदों द्वारा अनुमोदित योजना को स्वीकृत कर दिये जाने की जानकारी दी गयी। समिति द्वारा समाज कल्याण, फसल बीमा योजना, मनरेगा और राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत जिले में किये जा रहे कार्याें पर संतुष्टि व्यक्त की गयी।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अलग-अलग मुद्दे उठाए गये, जिस पर समिति द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत कुछ स्थानों पर अधूरे कार्य का मामला उठाया गया। जिस पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा नियत समय पर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

सदर अस्पताल की प्रशंसा

बैठक में समिति द्वारा रांची सदर अस्पताल की प्रशंसा की गयी। संजय सेठ ने कहा कि सदर अस्पताल बढ़िया कार्य कर रहा है। अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्कैन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी जिस पर सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से फैटी लीवर के मरीजों के इलाज की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। सांसद कालीचरण मुण्डा द्वारा बुण्डू अनुमण्डल अस्पताल में बेहतर व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन को निदेशित किया गया।

जिला प्रशासन की पहल की प्रशंसा

बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बताया गया कि जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन द्वारा व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। जिला वासी अबुआ साथी 9430328080 पर मैसेज कर अपनी शिकयत दर्ज करा सकते हैं। समिति द्वारा जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की गयी। संजय सेठ द्वारा जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को अबुआ साथी को और प्रभावशाली बनाने का निर्देश दिया गया।

Tags: #District Development #Coordination #Monitoring Committee meeting.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

by firstreport desk2
2 days ago
0

 रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर ,झारखंड...

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा...

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग...

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन के लिए छह सौ से अधिक गाड़ियों की खरीद पर प्रतिक्रिया देते हुए...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

March 13, 2026
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

March 13, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

March 13, 2026
25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

March 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.