Thursday, April 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

झारखंड ट्रेज़री घोटाले के पीछे कौन से सफेदपोश? : भाजपा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सीसीएल की स्वास्थ्य सेवाएँ बनीं जनविश्वास का सशक्त आधार !

राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

झारखंड सीएम दिवंगत जे० एन० सिंह जी के संस्कार भोज में सम्मिलित हुए !

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए, तो कई प्रभावशाली और सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश होना तय है।
अजय साह ने आरोप लगाया कि यह ट्रेजरी घोटाला जितना साधारण दिखाया जा रहा है, वास्तविकता में उतना ही जटिल और संगठित है। उन्होंने कहा कि बोकारो में गिरफ्तार कौशल पांडे लंबे समय तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का करीबी रहा है। यही कारण है कि उसे पूर्व डीजीपी द्वारा “मेहनत और लगन” के लिए सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में यह मानना कठिन है कि एक लेखपाल अकेले 25 महीनों में 63 बार अवैध निकासी कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीडीओ की जिम्मेदारी जिला स्तर पर एसपी की होती है, जो यह अधिकार डीएपी को सौंपते हैं। इसलिए इस पूरे मामले में संबंधित डीएपी और एसपी की भूमिका की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि उपेंद्र सिंह के जन्मतिथि में हेरफेर जैसे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि तकनीकी स्तर पर छेड़छाड़ की क्षमता मौजूद थी, लेकिन उपेंद्र सिंह के नाम पर अनु पांडे के खाते में सालों तक अवैध धन हस्तांतरण होना एक बड़े और संगठित रैकेट की ओर संकेत करता है।
अजय साह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कैशियर संतोष कुमार की गिरफ्तारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी भाजपा ने बड़े स्तर की संलिप्तता की आशंका जताई थी, जिसे बाद में ईडी-रांची पुलिस प्रकरण ने सही साबित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान ट्रेजरी घोटाले में कौशल पांडे की भूमिका भी उसी तरह की है और बिना उच्च पुलिस अधिकारियों के संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि अब तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केवल दो जिलों में ही यह घोटाला लगभग 20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यदि पूरे झारखंड में इसकी व्यापक जांच कराई जाए, तो यह घोटाला राज्य के कुख्यात चारा घोटाले से भी बड़ा साबित हो सकता है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस विभाग से जुड़े इस महाघोटाले की जांच केवल पुलिस के माध्यम से कराना निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। इसलिए पार्टी ने इस मामले की न्यायिक जांच या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।
अजय साह ने यह भी कहा कि ट्रेजरी से अवैध निकासी का यह पहला मामला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में इससे पहले भी ऊर्जा विभाग से लगभग 100 करोड़, पर्यटन विभाग से 10 करोड़ और पेयजल विभाग से 23 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन घोटालों को कैग की रिपोर्ट में उजागर किया गया है, लेकिन सरकार अभी भी डीएमएफटी और शराब घोटाले से संबंधित फाइलें कैग को उपलब्ध नहीं करा रही है। यदि इन फाइलों को कैग को उपलब्ध कराया जाए, तो हजारों करोड़ रुपये के और भी घोटालों का खुलासा हो सकता है।

Tags: #Jharkhand Treasury Scam #“Fodder Scam Part 2”:#Ajay Sah .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सामाजिक कार्यकर्ता प्रियांशु मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन !

सामाजिक कार्यकर्ता प्रियांशु मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची : भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू जी की अध्यक्षता में आज एक...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची : पंचायत फंड को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही के आरोप पूरी तरह बेतुके, आधारहीन और राजनीति...

मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का सफल उद्भेदन !

मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का सफल उद्भेदन !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची (झारखंड):पलामू शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो शोरूम के सामने, बस स्टैंड रोड स्थित नगर पालिका मार्केट में फैज खान...

वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी” – प्रतुल शाह देव !

वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी” – प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते...

बिहार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदाकी 13वीं बैठक सम्पन्न  !

बिहार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदाकी 13वीं बैठक सम्पन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...

सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :आज झारखंड विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    194 shares
    Share 78 Tweet 49
  • इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

सात लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई !

सात लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई !

April 9, 2026
योगी सरकार में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान !

योगी सरकार में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान !

April 9, 2026
झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

April 9, 2026
केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

April 8, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी !

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी !

April 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.