Monday, March 23, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड सरकार में मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त साथ की उच्चस्तरीय बैठक !

झारखंड सरकार में मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त साथ की उच्चस्तरीय बैठक !

गुमला जिला प्रशासन को निर्देश- संवेदक का भुगतान रोकें और काली सूची में डालें .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in गुमला, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड सरकार में मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त साथ की उच्चस्तरीय बैठक !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में कॉर्पोरेट माफिया का आतंक – अंबा प्रसाद ,एक्स एमएलए !

डालसा ने मनाया मुड़मा गांव विश्व जल दिवस !

असीमित बोरिंग से हुआ जल का भीषण संकटः सरयू राय !

सरहुल के शोभा यात्रा के दौरान एक बच्चा कचहरी चौक से खोया बच्चा मिला !

रांची : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिण्डा ने आज मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने आनेवाले समय के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश आदिवासी कल्याण आयुक्त को दिया। माननीय मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि आदिवासियों, दलितो और पिछड़ों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ टीम वर्क में काम करते हुए हम उस लक्ष्य को हासिल करें, जो हमें सुकून दे सके।बैठक में मंत्री चमरा लिण्डा ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे कई महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। माननीय मंत्री ने कहा कि एसटी, एससी के कल्याणार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति का गंभीरता पूर्वक आकलन कर सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभुकों को मिले, इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएं। मंत्री चमरा लिण्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु कटिबद्ध है। विगत दिनों गुमला जिला के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर जिला कल्याण कार्यालय द्वारा निष्पादित निविदा के तय मानकों के अनुरूप राशन एवं बैग-जूता आदि की आपूर्ति को गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाये जाने पर दोषी संवेदकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए भुगतान पर रोक और संवेदक को काली सूची में डालने का निदेश गुमला जिला प्रशासन को दिया है। साथ ही विभागीय मंत्री ने बताया कि गुमला जिला के कई विद्यालयों में भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुरूप नहीं था, दूध और फल की आपूर्ति नहीं हो रही है। आदिवासी कल्याण आयुक्त ने तत्काल जिला कल्याण पदाधिकारी को जांच करने और स्पष्टीकरण तीन दिनों के भीतर समर्पित करने का निदेश दिया । मुख्यालय एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप हो रहा है। माननीय मंत्री ने कहा कि आदिवासियों के लिए चल रही योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करें। माननीय मंत्री ने आज वित्त विभाग से पिछड़ी जाति के लम्बित 2023-24 सत्र के पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 157 करोड़ विमुक्त किए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर वित्त विभाग विभाग भेजने का निदेश दिया। माननीय मंत्री ने कहा कि आदिवासियों, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की सुविधा राँची और दिल्ली में प्राप्त हो इसके लिए योजना तैयार की जाए। माननीय मंत्री ने कहा कि सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में टेली मेडिसीन की भी सुविधा शुरू की जाए इसके लिए भी योजना तैयार की जाए। आदिवासी की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कल्याण विभाग की योजना महत्वपूर्ण है। पूरे राज्य में आदिवासी हेल्थ एटलस तैयार किया जाए। इससे उनके लिए स्वास्थ्य योजना तैयार की जा सकेगी। सभी ग्रामीण कल्याण अस्पतालों में सिकल सेल के उपचार की पूर्ण व्यवस्था बहाल की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि कल्याण विभाग संचालित विद्यालयों के बच्चों को राज्य के भीतर और पूरे देश में ’एक्सपोजर विजिट’ कराया जाए। माननीय मंत्री ने कहा कि 2024-25 शक्षणिक सत्र के लिए आदिवासी और अनुसूचित जाति के लिए राशि की उपलब्धता के आधार पर छात्रवृत्ति वितरण मार्च 2025 तक पूर्ण किया जाए। अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अगस्त-सितम्बर तक छात्रवृत्ति वितरण पूर्ण हो इसके लिए कार्या योजना तैयार की जाए। सत्र 2025-26 में साईकिल वितरण का कार्य बच्चों के नामांकन के साथ पूरा किया जाए, ताकि पूरे सत्र बच्चे उसका उपयोग कर सकें।

Tags: #Minister# Chamra Linda #Jharkhand# government# high level #meeting #Tribal Welfare Commissioner!
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

रैयतों की लड़ाई गुनाह तो हमें यह सजा मंजूर, आत्मसम्मान बेचकर राजनीति नहीं कर सकती: अंबा प्रसाद !

रैयतों की लड़ाई गुनाह तो हमें यह सजा मंजूर, आत्मसम्मान बेचकर राजनीति नहीं कर सकती: अंबा प्रसाद !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची : झारखंड के बड़कागांव पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि रैयतों की लड़ाई गुनाह तो हमें यह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  सेवा और समर्पण के स्वर्णिम 8931 दिन :आदित्य साहू !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के स्वर्णिम 8931 दिन :आदित्य साहू !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर...

हेमंत सोरेन को खुश करने में जुटी कांग्रेस :प्रतुल शाह देव !

हेमंत सोरेन को खुश करने में जुटी कांग्रेस :प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड की राजनीति में आज जो घटनाक्रम सामने आया है,...

मेहरमा एवं महागामा प्रखंड में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास !

मेहरमा एवं महागामा प्रखंड में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने आज मेहरमा...

झारखंड के रांची में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने नया शोरूम लॉन्च !

झारखंड के रांची में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने नया शोरूम लॉन्च !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची:: Malabar Gold & Diamonds, जो एक ज़िम्मेदार ज्वेलर के तौर पर जाना जाता है, गर्व के साथ रांची में...

टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई !

टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

हजारीबाग :हजारीबाग जिला अंतर्गत उरीमारी ओ०पी० क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    169 shares
    Share 68 Tweet 42
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

पुंदाग में दिनदहाड़े लूट !

पुंदाग में दिनदहाड़े लूट !

March 23, 2026
बिहार मुख्यमंत्री नेनेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजली दी !

बिहार मुख्यमंत्री नेनेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजली दी !

March 23, 2026
बीआइटी मेसरा में बिटोत्सव 2026शानदार प्रस्तुतियों और  के साउत्साहपूर्ण भागीदारीथ का भव्य समापन !

बीआइटी मेसरा में बिटोत्सव 2026शानदार प्रस्तुतियों और के साउत्साहपूर्ण भागीदारीथ का भव्य समापन !

March 22, 2026
एमजीएम और एसएनएमएमसीएच के विस्तार के लिए 1300 करोड़ से अधिक की योजना !

एमजीएम और एसएनएमएमसीएच के विस्तार के लिए 1300 करोड़ से अधिक की योजना !

March 22, 2026
झारखंड में कॉर्पोरेट माफिया का आतंक – अंबा प्रसाद ,एक्स एमएलए !

झारखंड में कॉर्पोरेट माफिया का आतंक – अंबा प्रसाद ,एक्स एमएलए !

March 22, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.