रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में मोहम्मद इशराफील अंसारी के नेतृत्व में बोकारो जिला के सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर कमलेश ने सभी को माला एवं कांग्रेस के प्रतीक चिन्ह का पटका पहनाकर सदस्यता दिलायी। सदस्यता ग्रहण कराने के पश्चात उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए कमलेश ने कहा कि गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण कांग्रेस का सदस्य होना गौरव गरिमापूर्ण बात है। आज कांग्रेस के कंधों पर देश की बड़ी जिम्मेवारी है।देश की जनता विषम परिस्थितियों का सामना कर रही है।केंद्र सरकार की जिम्मेदारी जनता को सुलभ रूप से जन सुविधा उपलब्ध कराना है लेकिन सरकार अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन नहीं कर रही है,भय और आशंका के दौर से जनता गुजर रही है। उन्होंने कहा कि अगले माह से झारखंड में चुनाव आयोग द्वारा एसआइआर कराया जाएगा,हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को आम लोगों की मदद करनी है उन्हें एसआइआर की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराना होगा ताकि वास्तविक नागरिकों का नाम मतदाता सूची में न छूटे।पूरे देश में एसआइआर की जो प्रक्रिया चल रही है उससे करोड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से हट चुका है अतः हमें सावधान रहना होगा।मोहम्मद इजराफिल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है सभी के लिए एक नजरिया रखती है हमें समाज को विभाजित करने की मंशा रखने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना है, कांग्रेस की नीतियों के अनुसार ऐसी ताकतों से संघर्ष करते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोनाल शांति,जगदीश साहू, राजन वर्मा,शकील अहमद अंसारी बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा उपस्थित थे।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से मोहम्मद जमील अंसारी,रोहित मिश्रा,महेंद्र सिंह,मुकेश यादव,विशाल सिंह राजपूत,मोहम्मद रफाकत अंसारी,मोहम्मद एजाज,सूरज प्रसाद, मोहम्मद याकूब,अकबर अली,शुभांशु सिंह,सोनू कुमार,ताजउद्दीन अंसारी, अमन रजा,मोहम्मद सिकंदर, करीम अंसारी,खुर्शीद आलम,रणजीत सिंह प्रमुख रूप से हैं
।












