Sunday, March 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड मुख्यमंत्री ने कहा मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना बहुउपयोगी होगी !

झारखंड मुख्यमंत्री ने कहा मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना बहुउपयोगी होगी !

आधुनिक तकनीक आधारित सिंचाई परियोजनाओं को अमल में लाने का हो रहा प्रयास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, रामेश्वरम
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड मुख्यमंत्री ने कहा मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना बहुउपयोगी होगी !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

डिजिटल उद्यमिता पर राष्ट्रीय कार्यशाला का बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में आयोजन !

खूंटी में दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फा’यरिंग !

भाजपा ने गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर डाका डाला : सतीश पौल मुंजनी !

देखभाल से जुड़ी अर्थव्यवस्था: महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की संरचनात्मक बुनियाद !

रांची :हर खेत तक पानी पहुंचे, इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्यभर में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में आधुनिक तकनीक आधारित कई मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं की जो नींव रखी गई है, उसमें एक अति महत्वपूर्ण योजना है- मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना। मुख्यमंत्री ने आज दुमका जिला अंतर्गत रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।
तय समय सीमा में पूरी हो परियोजना
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि यह मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना दुमका के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे इस जिले की मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 22 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर सिंचाई की सुविधा पहुंचाई जानी है। ऐसे में इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करें, ताकि किसानों को यह समर्पित कर सकें।
पानी का पूर्ण सदुपयोग हो
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मसलिया- रानेश्वर मेगा सिंचाई परियोजना की योजना को इस तरह से धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि यह बहुउपयोगी साबित हो। इससे जहां एक बड़े इलाके में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं नदी में ज्यादा पानी होने पर उसे तालाबों और जलाशयों में भी डाइवर्ट किया जा सकेगा। इसके चालू होने से यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ऐसे में इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के जरिए सिद्धेश्वरी नदी के जल का पूरा सदुपयोग करने की जिस सोच के साथ राज्य सरकार ने यह योजना बनाई है, वह हकीकत में पूरी होनी चाहिए।
निर्माण कर रही कंपनी ने कहा – लगभग 80 प्रतिशत काम हो चुका है पूर्ण
मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निर्माण कर रही एल. एंड टी. कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। इसके तहत एक बैराज बनाया जा रहा है, जो लगभग तैयार है। जबकि कुल 15 गेटों का भी 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है । वहीं, तीन पंप हाउस में एक पूर्ण हो चुका है और दो का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ इसमें पांच डिलीवरी चैंबर बनाए जा रहे हैं, जिसमें तीन पूरे हो चुके हैं जबकि दो चैंबर भी बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि अगले वर्ष जनवरी तक लगभग 6400 हेक्टेयर भूमि पर भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
22,283 हेक्टेयर भूमि में पटवन के लिए पहुंचेगा पानी
मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। सिद्धेश्वरी नदी पर बन रही इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के जरिए मसलिया प्रखंड के 15 पंचायत और रानेश्वर प्रखंड के चार पंचायत के अंतर्गत आने वाले 226 गांवों के 22,283 हेक्टेयर भूमि में भूमिगत पाइपलाइन के जरिए पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1313 करोड़ रुपए की लागत वाली मसलिया- रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का नवंबर- 2022 में शिलान्यास किया था।

Tags: #Jharkhand Chief Minister #said #that Masalia-Raneshwar #Mega Lift Irrigation Project# will be multipurpose.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

यूनिसेफ़ के सहयोग से “उमंग दिवस” का राज्य स्तरीय शुभारंभ !

यूनिसेफ़ के सहयोग से “उमंग दिवस” का राज्य स्तरीय शुभारंभ !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) एवं स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत यूनिसेफ़ के सहयोग से “उमंग दिवस”...

रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने रांची में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया !

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने,, रांची में कांटाटोली के एस्टेट प्लाजा स्थित उन्नत आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva...

मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में – प्रतुल शाह देव !

मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में – प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता के साथ इससे बड़ा मज़ाक...

केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष  बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की !

केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :केन्द्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी से मुलाकात...

बीआईटी मेसरा में सतत उद्यमिता पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित !

बीआईटी मेसरा में सतत उद्यमिता पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी मेसरा) अपने मेसरा परिसर में कला, संस्कृति, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और सतत उद्यमिता पर...

वाइन  दुकान में ताबड़तोड़ और फायरिंग करने वाले अपराधी पकड़ा गया !

वाइन दुकान में ताबड़तोड़ और फायरिंग करने वाले अपराधी पकड़ा गया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेतलसूद स्थित कंपोजिट शराब (वाइन शॉप) दुकान में ताबड़तोड़ और फायरिंग करने वाले अपराधियों...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

    मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में हुए सम्मिलित हुए !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में – प्रतुल शाह देव !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की साजिश रची: डॉ मनोज !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

अभी अभी

सीएम हेमंत सोरेन से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने मुलाकात की !

सीएम हेमंत सोरेन से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने मुलाकात की !

March 7, 2026
सीएम हेमंत सोरेन से जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

सीएम हेमंत सोरेन से जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

March 7, 2026
मुख्यमंत्री बताएं झारखंड में कानून का राज चलेगा या राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों का….बाबूलाल मरांडी .

मुख्यमंत्री बताएं झारखंड में कानून का राज चलेगा या राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों का….बाबूलाल मरांडी .

March 7, 2026
झारखण्ड में मौसम की स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण बनी हुई !

झारखण्ड में मौसम की स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण बनी हुई !

March 7, 2026
डिजिटल उद्यमिता पर राष्ट्रीय कार्यशाला का  बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में आयोजन !

डिजिटल उद्यमिता पर राष्ट्रीय कार्यशाला का बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में आयोजन !

March 7, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.