Monday, January 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में महिला सुरक्षा का संकट !

झारखंड में महिला सुरक्षा का संकट !

एक गंभीर चेतावनी : राफिया नाज़

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in क्राइम, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड में महिला सुरक्षा का संकट !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नमन कर योगदान याद किया !

पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !

झारखंड मुख्यमंत्री ने “चेशायर होम” को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा !

बिहार मुख्यमंत्री ने गोलघर परिसर का स्थिति का लिया जायजा !

रांची :झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक और भयावह होती जा रही है। हाल ही में गुमला की एक आदिवासी किशोरी के साथ राजधानी रांची में जो घटना हुई, वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। एक मासूम को दिनदहाड़े बहला-फुसलाकर अगवा किया गया, फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। यह कोई अकेली घटना नहीं है – यह उस व्यवस्था का नमूना है जो राज्य की बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल हो चुकी है।इस अमानवीय घटना पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने झारखंड सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य की महिलाएं आज भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। झारखंड सरकार की नीतियाँ और घोषणाएँ केवल दिखावे की रह गई हैं। “मइया सम्मान योजना” जैसी योजनाएँ सिर्फ पोस्टर और बैनर तक सीमित हैं। जमीनी हकीकत यह है कि महिलाएं न तो सुरक्षित हैं, न ही उन्हें न्याय की कोई गारंटी है।राफिया ने कहा महिला आयोग का न होना – सबसे बड़ा सवाल है।झारखंड राज्य महिला आयोग सितंबर 2020 से निष्क्रिय है। पिछले चार वर्षों से राज्य में महिला आयोग का कोई अध्यक्ष नहीं है, न ही कोई सदस्य। जब एक संवैधानिक संस्था जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई हो, वह खुद निष्क्रिय हो तो सरकार की प्राथमिकताएँ स्पष्ट हो जाती हैं। वर्तमान में महिला आयोग में 3,137 से अधिक मामले लंबित हैं। हजारों पीड़िताएं दर-दर भटक रही हैं लेकिन सुनवाई का कोई मंच ही मौजूद नहीं है।उन्होंने कहा की NCRB के आंकड़ों ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है ।राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2022 के आंकड़े दर्शाते हैं कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। झारखंड पूरे देश में सबसे अधिक दहेज उत्पीड़न के मामलों वाला राज्य है, जहां 1,844 दहेज संबंधित मामले सामने आए। इसके अलावा, बलात्कार, बालिकाओं की तस्करी, यौन उत्पीड़न, अपहरण और घरेलू हिंसा के मामलों में झारखंड शीर्ष पर है।राफिया ने कहा 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल 7,678 मामले दर्ज किए गए। इनमें से बड़ी संख्या में केस ऐसे हैं, जिनमें आज तक कोई जाँच पूरी नहीं हुई। कई मामलों में पीड़िता को न्याय के लिए वर्षों इंतज़ार करना पड़ रहा है।राफिया नाज़ ने कहा कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में दर्जनों ऐसे मामले हैं जिनमें एफआईआर दर्ज होने के बाद भी महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं होती। पीड़िताएं पुलिस थानों के चक्कर काटती रहती हैं लेकिन या तो उन्हें धमकाया जाता है या अनदेखा कर दिया जाता है। ऐसी लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं।उन्होंने कहा गुमला की किशोरी के साथ हुए गैंगरेप में भी यह देखने को मिला कि दो आरोपी अब तक फरार हैं। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती, तो शायद आरोपियों को पकड़ा जा सकता था। यह न सिर्फ कानून की विफलता है बल्कि यह उस मानवता की भी हार है जो हर नागरिक की सुरक्षा की बात करती है।राफिया ने साथ में यह भी कहा कि “मइया सम्मान योजना” – केवल दिखावे की योजना क्योंकि “मइया सम्मान योजना” जैसी योजनाएं केवल मीडिया हेडलाइन के लिए चलाई जा रही हैं। राफिया नाज़ ने कहा कि यदि सरकार सच में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीर होती, तो सबसे पहले महिला आयोग का गठन करती, महिलाओं की शिक्षा ,स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ सुरक्षा, वृद्धा माताओं को पेंशन ,विधवाओं बहनों को पेंशन सुनिश्चित करती लेकिन वर्तमान सरकार के लिए महिलाएँ प्राथमिकता नहीं है।साथ ही ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर, इन क्षेत्रों में महिला पुलिस बल, हेल्पलाइन या त्वरित सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण अभाव है।राफिया नाज़ ने सरकार से माँग की के “महिला आयोग का तुरंत गठन किया जाए, ताकि महिला संबंधित मामलों की सुनवाई और निस्तारण प्रभावी ढंग से हो सके।” साथ ही पीड़िता बहनो को फास्ट ट्रैक कोर्ट के ज़रिए त्वरित न्याय दिया जाए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।” और “हर जिले में महिला हेल्पलाइन और महिला पुलिस चौकियों की स्थापना की जाए, विशेषकर आदिवासी और दूरदराज़ के क्षेत्रों में।”राफिया ने यह भी कहा “भाजपा बनी रहेगी महिलाओं की आवाज़” और यदि हेमंत सोरेन सरकार महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।

 

Tags: #Women's #safety crisis #Jharkhand.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

पौने चार करोड़ की 6 परियोजनाओं को शीघ्र  स्वीकृति देने के लिए सरयू ने लिखा मंत्री को पत्र !

पौने चार करोड़ की 6 परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने के लिए सरयू ने लिखा मंत्री को पत्र !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू को पत्र...

मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक !

मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांंची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर...

नव निर्वाचित 27 जिला अध्यक्षों का अभिनंदन !

नव निर्वाचित 27 जिला अध्यक्षों का अभिनंदन !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के सभी 27 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। प्रदेश...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की 82 वीं जयंती के अवसर पर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड  योजना !

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की 82 वीं जयंती के अवसर पर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का 82 वां जन्म दिवस मना रहे हैं। झारखंड और यहां रहने वाले...

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में देश के दस राज्य लेंगे भाग !

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में देश के दस राज्य लेंगे भाग !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची:विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में भारत की ओर से दस राज्य भाग लेंगे। 19 से 23 जनवरी...

कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी मनरेगा बचाओ संग्राम की लड़ाई की आगाज कर दी  !

कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी मनरेगा बचाओ संग्राम की लड़ाई की आगाज कर दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

  रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में संवाददाता सम्मेलन के साथ मनरेगा बचाओ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा !

    अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा !

    41 shares
    Share 16 Tweet 10
  • वेदांता ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उद्योगपति के पुत्र के निधन पर सीएम शोक व्यक्त की !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • महात्मा गांधी के रामराज के सपनों को साकार करेगा जी राम जी – बाबूलाल मरांडी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी स्वशासन की आत्मा है, भाजपा की नीयत पर सवाल- केशव महतो कमलेश !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्यपाल सैनिक कल्याण निदेशालय की 17वीं प्रबंध कमिटी की बैठक सम्पन्न की !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ !

बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ !

January 12, 2026
स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया गया !

स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया गया !

January 12, 2026
प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

January 12, 2026
आयुष्मान आरोग्य लोकेटर को SKOCH अवॉर्ड 2025 !

आयुष्मान आरोग्य लोकेटर को SKOCH अवॉर्ड 2025 !

January 11, 2026
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने नमन कर योगदान याद किया !

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नमन कर योगदान याद किया !

January 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.