रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। अगले 1 से 3 घंटे के भीतर गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली), तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार गुमला, खूंटी, लोहरदगा, रांची और सिमडेगा जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के संकेत हैं।
सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। पेड़ों के नीचे खड़े होने, बिजली के पोल के पास जाने और खुले मैदान में रहने से बचने को कहा गया है।
किसानों को विशेष रूप से खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही, बिजली के उपकरणों के उपयोग से भी परहेज करने को कहा गया है।
मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा












