रांची :झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता अजय साह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की धमकी देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस क़े महासचिव सह मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा की यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल एक राजनीतिक हथियार के रूप में कर झारखण्ड क़े बिकास को फिर से बाधित करना चाहती है
कांग्रेस का मानना है कि किसी भी मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव और धमकियों के आधार पर। भाजपा के प्रवक्ताओं द्वारा इस तरह की बयानबाजी यह साबित करती हे की ED एक संवैधानिक संस्था नहीं बल्कि भाजपा की अनुषंगिक इकाई के रूप में काम कर रही है जबकि राज्य सरकार ने इस मामले पर जांच का आदेश दिया और इस जांच में जो भी दोषी व्यक्ति होंगे उन पर कार्रवाई होगी
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है। यदि कोई भी आरोप है, तो उसकी जांच स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए, लेकिन भाजपा जिस तरह से ED का नाम लेकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, वह न केवल संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि लोकतंत्र को भी कमजोर कर रहा है।













