पलामू : झारखंड में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। पिछले महीने ऊंची आरक्षित दरों के कारण खरीदार नहीं मिलने से यह प्रक्रिया अटक गई थी। अब कीमतों में बड़ी कटौती की गई है।
पलामू के मेदिनीनगर स्थित सिंगरा बालू घाट की कीमत 231 करोड़ से घटाकर 139 करोड़ रुपए कर दी गई है। इच्छुक खरीदारों को न्यूनतम 13.90 करोड़ रुपए की राशि जमा करनी होगी। यह घाट झारखंड का सबसे महंगा और बड़ा घाट है, जो लगभग 205 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।
इस बार कुल 38 बालू घाटों को 12 ग्रुप में बांटकर नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इनमें 17 घाट 5 हेक्टेयर से बड़े हैं, जबकि 2 घाट 5 हेक्टेयर से छोटे क्षेत्रफल वाले हैं।
ई-ऑक्शन के जरिए होने वाली नीलामी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तय की गई है। पलामू जिले के खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने नीलामी प्रक्रिया की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि लंबे समय से पलामू में नीलामी प्रक्रिया ठप पड़ी थी, जिससे राजस्व और स्थानीय आपूर्ति दोनों प्रभावित हो रहे थे।
झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !
राँची :झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम...











