Tuesday, March 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड की विशेष जरूरतों को लेकर वित्त आयोग से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की अहम मांगें !

झारखंड की विशेष जरूरतों को लेकर वित्त आयोग से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की अहम मांगें !

राज्य की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र से विशेष सहायता की अपील .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड की विशेष जरूरतों को लेकर वित्त आयोग से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की अहम मांगें !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष राज्य के सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन, पर्यावरणीय चुनौतियों, केंद्र-राज्य संबंधों में संतुलन, और क्षेत्रीय विषमताओं को उजागर करते हुए कई अहम मांगें रखी हैं। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने आयोग के समक्ष आग्रह किया है कि राज्य की विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए वित्तीय सहायता और संसाधनों के आवंटन में झारखंड के साथ न्याय किया जाए।
झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की ये मांगें केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण से भी जुड़ी हुई हैं। पार्टी का मानना है कि यदि वित्त आयोग इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करता है, तो झारखंड को विकास की मुख्यधारा में लाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

भौगोलिक और संरचनात्मक चुनौतियों से जूझता झारखंड
झारखंड एक अनुसूचित जनजाति बहुल राज्य है, जो सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक पिछड़ा हुआ है। राज्य की भौगोलिक विषमताएं, बड़े हिस्से में फैले नक्सल प्रभावित इलाके और दुर्गम क्षेत्र विकास को महंगा और जटिल बना देते हैं। ऐसे में झामुमो ने वित्त आयोग से आग्रह किया है कि राज्य की इन खास परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उसे सहायता अनुदान प्रदान किया जाए।

कर व्यवस्था में असमानता, पिछड़े राज्यों की हिस्सेदारी बढ़े
झामुमो ने आयोग का इस ओर ध्यान दिलाया कि वर्तमान कर व्यवस्था में अधिकांश कर संग्रहण केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है, जिससे बड़े और विकसित राज्यों को अपेक्षाकृत अधिक लाभ मिलता है। वहीं झारखंड जैसे छोटे और संसाधन-आधारित राज्यों को अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिल पाती। झामुमो की मांग है कि करों के बंटवारे में पिछड़े राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए ताकि वे भी देश के समग्र विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

ये भीपढ़िये

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

इको टूरिज्म रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम :सीएम हेमंत सोरेन !

बिहार सीएम ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ रुपये की सौगात !

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

खनिज संपदा से केंद्र को लाभ, राज्य को हानि
खनिज संपदा से भरपूर झारखंड को इसके दोहरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। एक ओर खनन से मिलने वाला बड़ा आर्थिक लाभ केंद्र को जाता है, तो दूसरी ओर पर्यावरण और सामाजिक नुकसान राज्य को उठाना पड़ता है। झामुमो ने यह मांग रखी है कि डीएमएफटी (डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट) में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और विकास पर समुचित खर्च किया जा सके।

केंद्र सरकार के उपक्रमों पर भारी बकाया दिलाएं
झारखंड सरकार के अनुसार केंद्र सरकार के उपक्रमों पर राज्य का करीब 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसे लेकर राज्य सरकार ने कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। झामुमो ने वित्त आयोग से अपील की है कि इस राशि की वसूली में राज्य सरकार की मदद की जाए ताकि विकास कार्यों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हो सकें।

अनुसूचित क्षेत्रों को मिले विशेष संरक्षण
झारखंड के कई क्षेत्र अनुसूचित पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आते हैं। झामुमो का कहना है कि जैसे छठी अनुसूची वाले क्षेत्रों को विशेष अधिकार और सहायता मिलती है, वैसे ही पाँचवीं अनुसूची के क्षेत्रों को भी विशेष वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए। इससे आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, किसान और स्थानीय उद्यमी सशक्त होंगे और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ेगी।

सूखा प्रभावित जिलों को आपदा राहत सहायता की जरूरत
राज्य के कई जिले हर वर्ष असामयिक या कम वर्षा के कारण सूखा प्रभावित हो जाते हैं। झामुमो ने आग्रह किया है कि इन क्षेत्रों को आपदा प्रबंधन के तहत विशेष सहायता प्रदान की जाए ताकि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थायित्व मिल सके।

सीडी अनुपात में सुधार के लिए विशेष पहल की मांग
झारखंड में कई वर्षों के प्रयास के बावजूद क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। झामुमो ने वित्त आयोग से आग्रह किया है कि बैंकों को इस दिशा में विशेष निर्देश दिए जाएं, ताकि राज्य में ऋण वितरण में वृद्धि हो और आर्थिक गतिविधियों को बल मिल सके।

घटती केंद्रीय सहायता पर चिंता
झामुमो ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में झारखंड को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति राज्य के विकास के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। वित्त आयोग से आग्रह किया गया है कि राज्य को न्यायसंगत हिस्सेदारी मिले और उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत की जाए।

Tags: #Jharkhand Mukti Morcha #made important demands #to the Finance Commission #regarding# the special needs #of Jharkhand.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !

घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़...

डॉ. अभय सागर मिंज को 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया !

डॉ. अभय सागर मिंज को 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

झारखंड डॉ. अभय सागर मिंज को जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2026 के...

आरपीएफ ने रेल सामग्री चुराते चोर को पकड़ा !

आरपीएफ ने रेल सामग्री चुराते चोर को पकड़ा !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

रांची :रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद चौकन्ना ड्यूटी कर रही उसी क्रम में 16.03.2026...

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड  पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए...

झारखंड में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने की नई पहल !,

झारखंड में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने की नई पहल !,

by firstreport desk2
4 hours ago
0

रांची :झारखंड में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए ब्लड सेपरेशन यूनिट के बेहतर संचालन के लिए राज्य सरकार...

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !

by firstreport desk2
9 hours ago
0

रांची: शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में वह 25,000...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे –  सतीश पौल मुंजनी  !

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे – सतीश पौल मुंजनी !

March 17, 2026
झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

March 17, 2026
ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

March 17, 2026
राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

March 17, 2026
सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

March 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.