Wednesday, March 18, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव फ्लाईओवर का सौगात दी – हेमंत !

झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव फ्लाईओवर का सौगात दी – हेमंत !

झारखंड के मुख्यमंत्री ने सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर का नामांकरण झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर करने की घोषणा की .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव फ्लाईओवर का सौगात दी – हेमंत !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात दी ।उन्होंने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना का उद्घाटन कर इसे राज्य की जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर करने की घोषणा की । मुख्यमंत्री ने वन भवन, डोरंडा, रांची में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सिरमटोली सरना स्थल में पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की।

 

*_राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री के प्रयासों का दिख रहा असर_*

ये भीपढ़िये

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

इको टूरिज्म रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम :सीएम हेमंत सोरेन !

बिहार सीएम ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ रुपये की सौगात !

बिहार सीएम भागलपुर विकास योजना की समीक्षा की !

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है, और कई योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस फ्लाईओवर के चालू होने से राजधानी वासियों को काफी हद तक ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी । इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगा और परिवहन में समय के साथ ईंधन की बचत होगी।

 

*_राज्य की जनता के प्रति निभा रहे जिम्मेदारी_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को आपका बड़ा सहयोग मिला है। ऐसे में हमारी सरकार राज्य की जनता के प्रति जिम्मेदारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है। एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते हम शहर से लेकर गांव तक हर व्यक्ति, वर्ग, समुदाय और तबके के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं, ताकि इस राज्य को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जा सकें। इस कड़ी में जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं , वहीं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिए नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसी ही कई और योजनाएं हैं, जिनसे लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास निरंतर जारी है।

 

*_दूसरे देशों और राज्यों की अच्छी व्यवस्था को अपनाने पर जोर_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और राज्य से अपने राज्य की तुलना करना उचित नहीं है। हर देश की अपनी अलग-अलग व्यवस्थाएं, वातावरण, रहन-सहन और माहौल होते हैं, जिसे अपने प्रदेश में लागू करना उचित नहीं है। लेकिन, हम वहां की बेहतर व्यवस्था को अपने राज्य के वातावरण, जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप अपना सकते हैं।

 

*_वीरों- वीरांगनाओं का राज्य है झारखंड_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों-वीरांगनाओं की धरती है। हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था। संविधान निर्माण समिति में भी हमारे राज्य के कई व्यक्तित्व शामिल थे । ऐसे में अपने इन वीर शहीदों, और शख्सियतों को सम्मान देने की परंपरा कभी नहीं रुकेगी।

 

 

*_आज पूरी दुनिया के लिए पर्यावरण एक बड़ी चुनौती_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ लगातार हो रहा है । पर्यावरण पर हो रहा यह हमला मानव जीवन और जीव जंतुओं के लिए खतरा बनता जा रहा है । आज पर्यावरण पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। अगर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे नहीं आएं तो हम सभी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने से कोई रोक नहीं सकता। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

 

*_वनों को बढ़ाने का प्रयास करना है_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का सीधा संबंध हमारे जीवन से जुड़ा है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन और अन्य जीव जंतु सुरक्षित रहेंगे। ऐसे में वनों को बढ़ाने का प्रयास करना है । उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए हम सभी सिर्फ एक-एक पेड़ भी लगाएं तो निश्चित तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा और यह पर्यावरण के लिए काफी निर्णायक साबित होगा।

 

*_झारखंड का नाम ही हरियाली का प्रतीक है_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का नाम ही हरियाली का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन इस राज्य की पहचान है। इतना ही नहीं, किसी ना किसी माध्यम से हम सदियों से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। हमें ना सिर्फ प्रकृति के साथ जुड़ा रहना है, बल्कि इसे और समृद्ध करने के लिए पहल करना है । इस दिशा में हमारी सरकार ने प्रयोग किये हैं। अब सरकारी समारोहों में अतिथियों को पौधा प्रदान करने की परंपरा को शुरू किया है। इसका मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग और सतर्क करना है।

 

*_आज की जरूरत है संतुलित विकास_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है। पर्यावरण का भी ख्याल रखना है। मानव जीवन और जीव जंतुओं को भी सुरक्षित करना है । ऐसे में पर्यावरण के साथ तालमेल स्थापित करना आज की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संतुलित विकास से ही संभव है। ऐसे में पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ना है।

 

*_दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ आगे आना होगा_*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के स्तर पर कई नियम- कानून और नीतियां बनाई गई है, लेकिन इन नियमों और नीतियों से बेहतर है कि हम सभी दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करें। जब हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होगा ,तभी प्रकृति को सुरक्षित रख सकेंगे।

 

*_ऐसी चीजों से दोस्ती करें जिससे पर्यावरण को खतरा नहीं हो_*

 

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हमें ऐसी चीजों से दोस्ती करना चाहिए, जिससे पर्यावरण को खतरा नहीं हो। उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। एक छोटा सा प्लास्टिक का बैग आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। इसी वजह से प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन, इसका कोई अंतिम परिणाम अभी तक सामने नहीं आ पाया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक आने के पूर्व भी हमारी जिंदगी चल रही थी। हम एनवायरमेंट फ्रेंडली सामानों का इस्तेमाल कर रहे थे और प्रकृति का बचाव भी हो रहा था । ऐसे में आज एक बार फिर हमें वैसी चीजों के इस्तेमाल के लिए आगे आना होगा, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

 

*_इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री अमित कुमार महतो, विधायक श्री सुरेश बैठा, राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता, सचिव श्री अबुबकर सिद्दीक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अशोक कुमार औऱ रांची रेल मंडल के डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।_*

Tags: #Jharkhand's #sonlate Kartik Oraon # gift of flyover.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !

घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़...

डॉ. अभय सागर मिंज को 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया !

डॉ. अभय सागर मिंज को 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

झारखंड डॉ. अभय सागर मिंज को जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2026 के...

आरपीएफ ने रेल सामग्री चुराते चोर को पकड़ा !

आरपीएफ ने रेल सामग्री चुराते चोर को पकड़ा !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद चौकन्ना ड्यूटी कर रही उसी क्रम में 16.03.2026...

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड  पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

इरफान अंसारी क्या रिक्शा से सरकारी अस्पतालों में ब्लड पहुंचाएंगे?- प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए...

झारखंड में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने की नई पहल !,

झारखंड में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने की नई पहल !,

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :झारखंड में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए ब्लड सेपरेशन यूनिट के बेहतर संचालन के लिए राज्य सरकार...

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची: शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में वह 25,000...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे –  सतीश पौल मुंजनी  !

भाजपा के आरोप बेबुनियाद, पहले अपने 15 वर्षों के शासन का हिसाब दे – सतीश पौल मुंजनी !

March 17, 2026
झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

झारखंड मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया !

March 17, 2026
ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

ऐतिहासिक रहा बिहार का पहला ‘महिला मेगा जॉब फेयर !

March 17, 2026
राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें :मंत्री लेशी सिंह !

March 17, 2026
सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी !

March 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.