Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी – हेमंत सोरेन !

झारखंड के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी – हेमंत सोरेन !

आदिवासी समाज के लोग एकजुट होकर राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
6
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मोरहाबादी मैदान में आयोजित “करम पूर्व संध्या समारोह-2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं। आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है। आज आदिवासी समाज कई कारणों से, कई नीतियों की वजह से इधर-उधर बिखर जा रहे हैं, लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ियों ने हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग प्लेटफार्म, अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर सामाजिकता को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 

 

सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मनाएं

ये भीपढ़िये

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का माहौल है। राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्ले, टोलों में करम महोत्सव मनाया जा रहा है। करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, वहां भी करम महोत्सव की तैयारी की गई है। सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग इसी तरह एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे तो परिणाम अवश्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज करम पूर्व संध्या समारोह में यहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बच्चे-बच्चियां एकत्रित हुए हैं, एक खुशनुमा माहौल बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करम महोत्सव के अवसर पर ऐसा ही हर्ष और खुशी का माहौल पूरे राज्य में बना रहे, यही हमसभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

हर हाल में समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारे अगुवा मार्गदर्शकों ने जो सांस्कृतिक विरासत हमें सौंपी है, इस समृद्ध विरासत को हर हाल में आगे बढ़ाना है ।यही राज्य सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के अंदर की कमियों को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन इस प्रयास में सफलता तभी मिलेगी जब पूरा समाज एक होकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जिस उत्साह के साथ संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं यह हमें प्रेरित करती है। आज बहुत ही खुशी का दिन है आप सबों को मैं अपनी ओर से करम महोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। जोहार! जय झारखंड! इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक  जिगा सुसारन होरो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Tags: #responsibility # forward #rich #cultural heritage # Jharkhand
Share2Tweet2SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखण्ड वोटर लिस्ट सुधार (SIR-2026): 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क, 12-16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच...

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव के. रवि कुमार ने सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश !...

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना में लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, 3 बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने किया डिटेन !...

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार- “कृषि अनुसंधान की वास्तविक सफलता किसान के खेत में दिखनी चाहिए”

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार- “कृषि अनुसंधान की वास्तविक सफलता किसान के खेत में दिखनी चाहिए”

by firstreport desk2
2 days ago
0

कृषि अनुसंधान की वास्तविक सफलता प्रयोगशाला में नहीं, किसान के खेत में दिखनी चाहिए: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ! रांची:...

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी आवास पहुंच स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की संवेदना !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी आवास पहुंच स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की संवेदना !

by firstreport desk2
2 days ago
0

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी आवास पहुंच स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस ! रांची:...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल: NHM और पिरामल फाउंडेशन के बीच 3 साल का गैर-वित्तीय MoU साइन !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • साहिबगंज हॉस्टल कांड: BJP प्रवक्ता राफिया नाज का हेमंत सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    208 shares
    Share 83 Tweet 52
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    238 shares
    Share 95 Tweet 60

अभी अभी

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

October 10, 2026
एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

October 10, 2026
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

October 10, 2026
रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

October 10, 2026
BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

October 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.