देवघर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। साथ ही राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना भी की।
मौके पर राज्यपाल ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम पूरे देश और राज्य की आस्था का केंद्र है और यहां आने से अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रारूप भेंट किया।
घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !
रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़...












