रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद बुधवार को लातेहार के महुआडांड़ स्थित ग्राम दैना निवासी कुशल बिरजिया का पार्थिव शरीर पहुंच गया। मालूम हो कि कुशल बिरजिया की मृत्यु दिनांक 29 मई को आंध्रप्रदेश के बाबरलाजुला ज़िले स्थित चुराला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन दुर्घटना में हो गई। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने आदिम जनजाति के युवक का पार्थिव शरीर लातेहार लाने का निर्देश श्रम विभाग, उपायुक्त लातेहार एवं श्रम विभाग अंतर्गत कार्यरत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश के पश्चात राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा कुशल बिरजिया के परिजनों से संपर्क स्थापित कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। मृतक के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से लातेहार लाने हेतु “मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष” के अंतर्गत सहायता राशि परिजनों को प्रदान की गई थी।
झारखंड में निजी कॉलेजों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम !
रांची : झारखंड में इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट जैसे कोर्स की पढ़ाई अब थोड़ी सस्ती और पारदर्शी हो सकती है।...











