राँची : झारखण्ड में मंगलवार सुबह से ही सूबे के लगभग हर जिले में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
ठंडी हवाओं और तेज बारिश ने पूरे राज्य का मौसम खुशनुमा बना दिया है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार यह झारखण्ड में मानसून की आधिकारिक शुरुआत मानी जा रही है। राँची, गुमला और हजारीबाग जिलों में पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जहां तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।
सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !
रांची :रांची विमेंस कॉलेज, रांची में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय...











