राँची :झारखण्ड में 23 फरवरी को प्रस्तावित इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है। जैक के अनुसार, 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होने के कारण परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया हैं।
जैक ने कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों में भी संशोधन किया है। नई व्यवस्था के अनुसार, कक्षा आठवीं की परीक्षा अब 2 मार्च को होगी।
कक्षा नौवीं की परीक्षा 6 और 7 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 24 फरवरी से वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे, वहीं, कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा 25 से 28 फरवरी तक दो पालियों में होगी।
भुईंहरी प्रकृति की जमीन पर बने 12 मकानों को तोड़ने का आदेश !
राँची : जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा शिव दुर्गा मंदिर के पास 48 डिसमिल भुईंहरी प्रकृति की जमीन...












