बिहार : विधानसभा चुनाव में जेएमएम अपने उम्मीदवार को उतार नहीं पाई। सीट शेयरिंग में जगह नहीं मिलने से नाराज जेएमएम ने बिहार चुनाव से खुद को अलग कर लिया है। गठबंधन नहीं होने से नाराज जेएमएम के नेता और राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आरजेडी और कांग्रेस को धुर्त और धोखेबाज तक कह दिया। जेएमएम और आरजेडी के बीच जारी कड़वाहट के बीच झारखंड पुलिस के एक्शन ने सबको हैरान कर दिया है।
दरअसल, झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार की पुलिस ने बिहार के सासाराम ने आरजेडी के उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। 21 साल पुराने मामले में सासाराम से आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र साहु को नामांकन के ठीक बाद गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सत्येंद्र साहु की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई और इस दौरान आरजेडी समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। सत्येंद्र साहु रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले है और उनपर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है।
23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !
पटना :बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली और ईद के मौके पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों...












