हजारीबाग : उत्तर प्रदेश से रांची आ रहे इथेनॉल से भरा टैंकर हजारीबाग के चरही घाटी में बेकाबू हो गया. बेकाबू टैंकर घाटी में पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. आग लगने से वाहन चालक तथा सहयोगी चालक दोनों बुरी तरह से झुलस गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस दमकल की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर आग पर काबू पाया गया. इसके बाद कई घंटों तक सड़क बाधित रहा. मौके पर शहर के एसपी सहित विष्णुगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव, चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार मौजूद थे. स्थिति को नियंत्रण में लाया गया, जिससे कई घंटों से फसें लोगों की थोड़ी राहत मिली.
जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !
रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों...












