रांची :यह घोषणा करते हुए हमें अपार हर्ष और गर्व हो रहा है कि इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड, अपना छठा दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। दीक्षांत समारोह 24 मार्च 2026 को शौर्य सभागार (जे ए पी ग्राउंड के सामने, डोरंडा, रांची) में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
झारखंड के राज्यपाल और हमारे विश्वविद्यालय के विजिटर संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने की कृपा की है और वे समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
दीक्षांत समारोह के दौरान, विश्वविद्यालय वर्ष 2025 में स्नातक हुए छात्रों को कुल 292 डिग्रियां प्रदान करेगा, जिनमें 8 पीएचडी उपाधि धारक, 10 स्वर्ण पदक विजेता और 10 रजत पदक विजेता शामिल हैं, जो विभिन्न कार्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रदान किए जाएंगे।
झारखंड की राजधानी राँची स्थित इक्फ़ाई विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति कर्नल डॉ. रणजीत सिंह ने मीडिया एवं प्रेस को संबोधित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और समाज पर इसके प्रभाव की विरासत और मान्यता पर प्रकाश डाला। इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड एक उच्च श्रेणी का विश्वविद्यालय है जिसे टाइम्स हायर एजुकेशन, लंदन और वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज रियल इम्पैक्ट (डब्ल्यूयूआरआई) जैसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रैंकिंग एजेंसियों द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में और औद्योगिक अनुप्रयोगों में प्रभाव के मामले में शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों में मान्यता प्राप्त है।
यह स्नातक छात्रों, उनके अभिभावकों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए अपार गर्व का क्षण है।
विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. रणजीत सिंह ने 23 मार्च 2026 को दीक्षांत समारोह के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और प्रेस के समक्ष उपरोक्त जानकारी प्रस्तुत की।














